पिछले साल की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज सीक्रेड गेम्स का नया सीजन सीक्रेड गेम 2 के लिए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक सामने आया है जिसमें वह बकायदा सूट और टाई लगाएं नजर आ रहे हैं। नवाज़ुद्दीन सिद्धकी का यह लोग नेटफ्लिक्स की ऑफिशियल वेबसाइट ने खुद टि्वटर अकाउंट पर बताया है।
Pichli baar kya bola tha Ganesh bhai ko? Aukaat! pic.twitter.com/3WT821JXZs
— Netflix India (@NetflixIndia) May 10, 2019
अनुराग कश्यप की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स का नया सीजन जल्दी नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाएगा जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। सीक्रेड गेम 2 का एक नया पोस्टर जारी किया गया है जिसमें अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का गणेश गायतोंडे के किरदार में दर्शाया गया है। नवाज़ुद्दीन सिद्धकी का यह किरदार बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि पोस्टर देखकर ही अलग रहा है कि इस बार उन्हें एक अलग ही ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।इस पोस्टर में नवाज़ुद्दीन सिद्धकी ने बकायदा नीले रंग का सूट पहना हुआ है, साथ ही सफेद रंग की शर्ट और उन्होंने इस ब्लू कलर के सूट पर लाल रंग की टाई लगाई हुई है। नवाजुद्दीन काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और उनका या लोग दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोरता जा रहा है। नेटफ्लिक्स ने खुद इसे टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट किया है और बहुत ही दमदार कैप्शन डाला है कि “पिछली बार क्या बोला था गणेश भाई को? … औकात!”।
आपको बता दें कि सीक्रेड गेम 2 के लिए सभी किरदारों का और उनके दार को निभाने वाले सभी कलाकारों का नाम सामने आ गया है जिनमें से अभिनेता सैफ अली खान फिर से पुलिस के किरदार में नजर आने वाले। नवाज़ुद्दीन सिद्धकी गैंगस्टर गणेश गायतोंडे के किरदार में नजर आने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी के अलावा सेक्रेड गेम्स 2 में कल्कि कोचलिन और रणवीर शोर्य भी लीड रोल में नजर आएंगे। अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार सेक्रेड गेम्स 2 की शुटिंग नैरोबी में शुरू हो चुकी है। अब जल्द ही सभी दर्शकों को इंतजार है किया वेब सीरीज का दूसरा पार्ट जल्द से जल्द रिलीज कर दिया जाए और दर्शक कहानी सीक्रेड गेम की पूरी दास्तां जान सके।