फिल्म दे दे प्यार दे का “मुखड़ा वेख के” गाना हुआ रिलीज

दे दे प्यार दे

निर्देशक अकिव अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का नया और चौथा गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम है मुखड़ा वेख के। मुखड़ा वेख के गाने में अजय देवगन का बड़ा ही कूल लुक नजर आया है। तो वहीं वह रोमांटिक मूड के साथ साथ फ्लर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। यह गाना दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोर रहा है।

 

अभिनेता अजय देवगन इस गाने में अभिनेत्री रकुलप्रीत के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं रकुलप्रीत इस गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनकी अदाएं कातिलाना है। रकुल प्रीत ने व्हाइट फ्लावर प्रिंट की एक मिडी पहनी हुई है, लोंग बूट्स और बाल खुले हल्का मेकअप, जिसमें वह बेहद सेक्सी लग रही है और उनका डांस भी शानदार है। वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन को रकुल प्रीत के साथ रोमांस करता देख अभिनेत्री तब्बू चढ़ती हुई नजर आई और कहीं ना कहीं अजय देवगन के लिए थोड़ा प्यार दिखाती हुई भी नजर आई। तब्बू ने मल्टी कलर की कुर्ती पहनी हुई है और जींस पर वह काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं दूसरी तरफ अजय ने हल्के पिंक कलर की कुर्ता स्टाइल की शर्ट पहनी है और ग्रे ट्राउजर जिसमें वह दोनों अभिनेत्रियों को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि दे दे प्यार दे फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अजय देवगन तब्बू और रकुल प्रीत के साथ रोमांस करते हुए सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। दे दे प्यार दे गाना का गाना मुखड़ा वेख के को गायक मीका सिंह और गायिका धवनी भानुशाली ने आवाज दी है। साथ ही अजय, तब्बू और रकुलप्रीत के मुखड़ा वेख के गाने को बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। जब से यह गाना रिलीज हुआ है तब से सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ इसी गाने की चर्चा‌ है। इस डांस नंबर गाने को यूट्यूब पर लाखों देख चुके हैं और इस पर हजारों कमेंट आ चुके हैं। अब बस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। दे दे प्यार दे’ 17 मई 2019 को रिलीज हो रही है।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER