Mobile Processor क्या होता है? कैसे काम करता है? कौन सा बेस्ट प्रोसेसर होता है? ये सारी बात आपके भी दिमाग में आती होगी मगर क्या इसका जवाब मिलता है आपको|आपको आज हम इन्ही सरे सवालो का जवाब देंगे और बताएंगे की कौन सा प्रोसेसरअच्छा है|
सबसे पहले तो Mobile Processor होता क्या है?
जैसे हमारे शरीर में दिमाग लगभग सारा काम संभालता है। वैसे ही मोबाइल में प्रोसेसर सबसे ज्यादा काम करता है। जब भी हमें किसी चीज की जरुरत होती है। हमारा स्मार्टफोन हमारे प्रोसेसर को तैयार करता है कि अब डिवाइस को यह काम करना है। जैसे अगर आप मोबाइल में कोई एप्लीकेशन चलाते हैं तो उसके होने वाले ज्यादा से ज्यादा फंक्शन आपके प्रोसेसर से कंट्रोल होते हैं।
कितने तरह के होते है Mobile Processor ?
मोबाइल में कई तरह के प्रोसेसर और इस का इस्तेमॉल किया जाताहै|इन्ही की वजह से फ़ोन काम भी करते है|प्रोसेसर सस्ते महंगे हर तरह के होते है | इस के वजह से फ़ोन के कीमत पर भी प्रभाव पड़ता है|
Processor बनाने में बहुत छोटे छोटे ट्रांजिस्टर का उपयोग किया जाता है। ट्रांजिस्टर का साइज जितना छोटा होता है प्रोसेसर उतना ही पावरफुल हो जाता है। यहाँ नीचे कुछ कंपनियों के नाम बताए गए हैं। जिनका नैनोमीटर साथ में बताया गया इससे आपको पता लग जाएगा कि कौन से प्रोसेसर ज्यादा पावरफुल है।
Company Size
Exynos (Samsung) 14 Nano Meter
Qualacomm 16-20 Nano Meter
Mediatek 26 Nano Meter
इसके साथ ही इसमें सबसे ज्यादा जरूरी होता है मोबाइल के प्रॉसेसर की Frequency|अगर आप प्रॉसेसर की Frequency नहीं जान पाएंगे तो प्रोसेसर की स्पीड भी नहीं जान पाएंगे कि वह कितने Clock पर Second पर काम करता है। और इसकी Frequency को मापने की यूनिट HZ है, किसी Mobile Processor मे 1Ghz का मतलब कि वह 1 सेकंड 10 करोड़ बार काम करता है। जैसे जैसे यह नंबर बढ़ते जाते हैं वैसे वैसे प्रोसेसर की स्पीड में बढ़ती जाती है।
1. Exynos
इस प्रोसेसर Samsung कंपनी बनाती है और यह सिर्फ Mobile Processor बनाती है। एंड्रॉयड मोबाइल के लिए यह सबसे बेस्ट प्रोसेसर है। इसमें आपको Quad कोर और ओक्टा कोर वाले प्रोसेसर मिल जाएंगे।
2. Qualcomm Snapdragon
यह मोबाइल प्रोसेसर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है जो ARM आर्किटेक्चर यूज़ करती है। इसके 800 के सिरीज़ के प्रोसेसर सबसे बेस्ट माने गए हैं। यह कंपनी अपना खुद का प्रोसेसर डिजाइन करती है और इसके साथ साथ अपना ही ग्राफिक प्रोसेसर डिजाइन करती है। इसके 4 सीरीस के प्रोसेसर बनते हैं 200 सिरीज़ के प्रॉसेसर सबसे सस्ते मोबाइल के लिए बनाया जाता है। उसके बाद 400 सीरीज के प्रोसेसर है जो मिडल रेंज स्मार्टफोन के लिए बनाए जाते हैं। उसके बाद 600 सिरीज़ का प्रोसेसर है जो कि ज्यादा रेंज वाले मोबाइल के लिए बनाया जाता है और लास्ट का प्रोसेसर है वह 800 सिरीज़ प्रोसेसर है यह सबसे महंगे फोन के लिए डिज़ाइन किया जाता है।
3. NVIDIA
इस कंपनी के प्रॉसेसर में 1 Core ज्यादा इस्तेमाल करता है। अगर आप इसके 4 Core प्रॉसेसर का कोई मोबाइल इस्तेमाल करते है तो उसमे आपको 4+1 Core होते है। 1 कोर का जो प्रॉसेसर है वह Sleep मोड़ पर काम करता है जिससे की बैटरी Backup बढ़ जाता है।
4. Intel Atom
इंटेल प्रोसेसर स्मार्टफोन में बहुत कम यूज किए गए हैं इसके प्रोसेसर Asus Zenfone में इस्तेमाल होते हैं। यह X86 Architecture पर डिजाइन किया गया है।
5. HiSilicon Kirin
यह प्रोसेसर चाइना की कंपनी Huawei के द्वारा बनाए जाते हैं। इनके लेटेस्ट मॉडल में आपको Mali GPU देखने को मिलेगा और इसमें ARM CPU Cores और अपग्रेड नेटवर्क टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाता है। इसमें 16 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके प्रोसेसर बनाया जाता है। इस प्रोसेसर में बैटरी की लाइफ बहुत ज्यादा होती है और आपका मोबाइल भी गरम नहीं होता है। एवरेज के हिसाब से देखें तो यह प्रोसेसर भी सबसे बढ़िया है।
6. Mediatek
मेडिएटेक ताइवान की कंपनी है। यह आज के टाइम पर सबसे सस्ते प्रोसेसर बनाती है और जिन मोबाइल में इस प्रोसेसर का इस्तेमाल होता है वह लगभग सस्ते मोबाइल होते हैं। यह कंपनी अपने प्रोसेसर में सबसे ज्यादा Core का इस्तेमाल करती है। इन प्रोसेसर की सबसे बड़ी कमी है यह कि यह पावर बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं| जिससे फोन की बैटरी जल्दी डैड हो जाती है और कई ऐसे भी डिवाइस है जिनमें हिट की प्रॉब्लम भी देखने को मिलती है।
इसका कारण Processor पर लोड की वजह से भी हो सकता है। जब हम मल्टीटास्किंग करते हैं तो प्रोसेसर पर लोड बहुत ज्यादा बढ़ जाता है इसकी वजह से मोबाइल गर्म होने लगते हैं। लेकिन मार्केट में अभी तक यह सबसे सस्ते प्रोसेसर प्रोवाइड करवाती है।
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.






