महेंद्र सिंह धोनी को मिली जीवा को किडनैप करने की धमकी

जीवा

2019 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में धमाल मचा के रखा है तो वहीं सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी ने हर तरफ अपना जादू बिखेर दिया है। जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी के हर मैच में उनकी पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी उनके साथ उनका हौसला अफजाई करने के लिए मौजूद रहती है तो वहीं जीवा को देख वह की ऑडियंस के साथ साथ किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा उनसे काफी आकर्षित होती हैं।

 

किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी बेटी जीवा को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार प्रीति जिंटा ने ऐसा क्या कहा है! तो हम आपको बता दें कि प्रिटी जिंटा ने महेंद्र सिंह धोनी से कहा है कि वह जल्द ही उनकी बेटी किडनैप करने वाली हैं। प्रीति जिंटा ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को प्यार करते हुए लिखा कि ‘कैप्‍टन कूल के कई फैन हैं और इनमें मैं भी शामिल हूं। लेकिन हाल के दिनों में मेरी वफादारी उसकी छोटी सी बच्‍ची जीवा की तरफ बढ़ती जा रही है। मैं उससे सावधान होने को कह रही हूं- हो सकता है मैं उसे किडनैप कर लूं।’ दोस्‍तों अब आपकी बारी है इस फोटो का कैप्‍शन दीजिए।’

 

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि अभिनेत्री प्रीति जिंटा भारतीय टीम के एक्स कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करती हुई नजर आ रही हैं। इससे पहले भी प्रीति जिंटा ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफों के पुल बांधे हैं। अक्सर ही वह उनके शानदार प्रदर्शन से खुश होकर उन्हीं बधाइयां देती हुई नजर आती हैं। वहीं दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी बेटी जीवा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और जीवा का जितना भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है उन सभी वीडियो में जीवा काफी क्यूट लगती है। धोनी की बेटी इस कदर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जैसे वह अभी से ही सुपरस्टार बन गई हों।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER