आईपीएल 2019 का 39 वां मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। सांसे थमा देने वाले इस मुकाबले में आखिर में बेंगलुरु ने 1 रन से चेन्नई सुपर किंग्स के ऊपर जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर बेंगलुरु के गेंदबाजों की खूब धुनाई की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 7 विकेट पर 20 ओवर में 161 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 160 रन ही बना पाई और 1 रन से मैच हार गई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 11 रन पर विराट कोहली के रूप में टीम का पहला विकेट गिरा। इसके बाद एबी डिविलियर्स ने टीम के स्कोर को पार्थिव पटेल के साथ मिलकर आगे बढ़ाया। एबी डिविलियर्स ने 19 गेंदों पर 25 रन बनाए। वही पार्थिव पटेल ने 37 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा बेंगलुरु की ओर से आकाशदीप ने 20 गेंदों पर 24 रन जबकि मोईन अली ने 16 गेंदों पर 26 रन बनाए। इस तरह बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स में कुल मिलाकर 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से रविंद्र जडेजा ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही टीम ने 6 रन पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। सुरेश रैना और शेन वाटसन 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फाफ डू प्लेसिस बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। केदार जाधव भी 9 रन ही बना सके। इस तरह चेन्नई ने 8 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू ने स्कोर को संभाला और इसको आगे ले गए। अंबाती रायडू ने समझदारी से खेल दिखाते हुए 28 गेंदों पर 28 रन बनाए। मगर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और उन्होंने 48 गेंदों पर 84 रन ठोक डाले। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि चेन्नई यह मैच हार जाएगी। मगर धोनी की बल्लेबाजी के बाद ऐसा लगा चेन्नई इस मैच को बेंगलुरु के हाथों से निकाल लेगी। मगर अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई यह मैच 1 रन से हार गई।
धोनी ने अपने बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने अपनी 84 रन की पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए 10 मैचों में चेन्नई किया तीसरी हार है।

