बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का हाल ही में रोका हुआ है, ओरिया खबरें भी आ रही थी कि वह इसी साल शादी भी करने वाले हैं। लेकिन अब यह ख़बरें तेजी से सुर्खियां बटोर रही है कि प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी कुछ दिनों के लिए टाल दी गई है। सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी टालने की वजह यह बताई जा रही है कि उनकी पत्नी इशिता कुमार कि एक आपातकालीन सर्जरी होनी है जिसकी वजह से उनकी यह शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
https://www.instagram.com/p/BwF19eYFMuT/?utm_source=ig_web_copy_link
हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक निक जोनस की पत्नी या यह कहें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोर रही है। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा को उनके भाई के साथ मुंबई के एयरपोर्ट में देखा गया था। यह दोनों भाई बहन पीले रंग के कपड़े की ट्यूनिंग में नजर आए थे। जैसा कि प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की मंगेतर इशिता कुमार की शादी के लिए भारत आई थीं। हालांकि सामने आ रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार फिलहाल शादी को स्थगित कर दिया गया है। मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते के आखिर में जो शादी होनी थी उसे दुल्हन, यानी इशिता कुमार की आपातकालीन सर्जरी के चलते स्थगित करना पड़ा है। वहीं परिवार के एक सदस्य ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि ऐसी अफवाहें हैं कि शादी को स्थगित कर दिया गया है लेकिन ये सच नहीं है। इशिता को अपनी सर्जरी के लिए कुछ समय चाहिए और परिवार वाले दूसरे मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सिद्धार्थ चोपड़ा का रोका समारोह 27 फरवरी 2019 को नई दिल्ली में हुआ था और प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई के साथ एक सुपर क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जो चोपड़ा खानदान में उनकी भाभी का स्वागत करती है। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रोके की फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस भी बहुत शानदार लग रहे थे और उनकी इस जोड़ी को एक बार फिर से दर्शकों के बीच प्यार से सराहा गया था।