सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट आने की सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को अगले महीने खुशखबरी सुना सकता है|जी हां मिली खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मई महीने में जारी हो सकते हैं। हालांकि सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में पहले ही बहुत देरी हो चुकी है, क्योंकि इस बार यूपी बोर्ड के द्वारा भी, सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आने से पहले ही परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
15 मई को जारी हो सकता है रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड के द्वारा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट मई महीने के तीसरे सप्ताह यानी कि 15 मई को जारी हो सकता है हालांकि सीबीएसई बोर्ड के द्वारा अभी तक इस मामले में अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई के रिजल्ट को जल्द ही जारी करने की कोशिश की जा रही है ताकि मई महीने के तीसरे सप्ताह तक इसकी घोषणा हो जाए।
क्योंकि इससे पहले इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा भी 10वीं और 12वीं के परिणामों को जारी कर दिया गया है। इस वजह से सीबीएसई बोर्ड इस बार दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट को घोषित करने में बहुत पीछे छूट गया है। बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो वह पूरी कोशिश में लगे हुए हैं कि मई महीने के तीसरे सप्ताह में बोर्ड के द्वारा किसी भी हालत में 10वीं और 12वीं के परिणाम को घोषित कर दिया जाए नहीं तो इससे उन छात्रों को परेशानी का सामना उठाना पड़ सकता है, जो छात्र एडमिशन लेने के लिए अपनी बोर्ड परीक्षा के परिणाम के आने के इंतजार में बैठे होंगे।
सीबीएसई रिपोर्ट की मानें तो 2019 में कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों ने लगभग 31 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की बात करें तो इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 4 अप्रैल 2019 तक चली थी।