SMS के ज़रिये चेक करे Lok Sabha Elections 2019 के वोटर लिस्ट में नाम

Lok Sabha Elections 2019

आज 29  अप्रैल को लोकसभा चुनाव  2019 (Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण के चुनावों के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है| इस चरण में  बिहार की 5 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की13, पश्चिम बंगाल की 8 और राजस्थान की 13 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं| चुनाव आयोग ने 1.40 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं|

लोकसभा चुनाव  2019 की 71 सीटों पर कुल 943 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं| इन चुनावों में 12.79 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं|  भाकपा के कन्हैया कुमार, बीजेपी के बैजयंत पांडा,तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय,  समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव,कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर  और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा सहित कई अन्य नामी चेहरे  में शामिल हैं|  चौथे चरण के चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा| गूगल लोगों को भारत में हो रहे जनरल इलेक्शन  (Lok Sabha Elections 2019) में वोट कैसे देना है, क्या प्रक्रिया है, वोटर लिस्ट नाम कैसे चेक करना है आदि सब कुछ बता रहा है|

गूगल के डूडल पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे वो सारी जानकारी दे देगा|

 

तो, आंद्रे रसेल के लिए इसलिए खास है आज का दिन

Lok Sabha Elections 2019 में  कैसे चेक करे वोटिंग लिस्ट में अपना नाम  

वोट तभी दे सकते है जब आपका नाम वोटर लिस्ट (इलेक्ट्रोल रोल) में हो| तीन तरीकों से मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं, चेक कर सकते हैं|

  •  electoralsearch.in पर जाकर अपना नाम चेक करें|
  •  1950 (आगे STD कोड लगाकर डायल करें) नंबर पर कॉल करके भी अपने नाम का पता लगा सकते हैं|
  • SMS के जरिए भी आप घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए ये प्रक्रिया अपनाएं|
    SMS <ECI> space <EPIC No> को 1950 पर भेजें|
    (EPIC – वोटर आईडी, जिसे इलेक्टर्स फोटो पहचान पत्र भी कहा जाता है| )
    उदाहरण – अगर आपके वोटर आईडी नंबर 12345678 है तो एसएमएस बॉक्स में ECI 12345678 लिखकर 1950 पर भेजें|
  • या फिर पर Voter Helpline App डाउनलोड करके भी नाम चेक कर सकते हैं|

 

 बैंगलुरु के गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद भड़के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा

 

कैसे करें  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 

अगर  वोटिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करना है तो इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के मुताबिक ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए आपकी उम्र 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की होनी चाहिए| भारतीय नेशलन वोटर्स सर्विस पोर्टल पर जाकर फॉर्म 6 भरकर अपना नामांकन करा सकते हैं|  आपको बस  रजिस्ट्रेशन के दौरान  4 बातों को ध्यान रखने की आवश्यकता है|

1. आप भारतीय नागरिक हो|
2. 1 जनवरी 2019 तक आपकी उम्र 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए|
3. अपने निर्वाचन क्षेत्र/मतदान क्षेत्र, जहां के आप निवासी हों वहीं का नामांकित भरें|
4. अपने क्षेत्र में पंजीकरण के बाद आप एक वोटर के रूप में अयोग्य नहीं माने जाएंगे|

देश और दुनिया से जुडी हर खबर अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
Article Name
SMS के ज़रिये चेक करे Lok Sabha Elections 2019 के वोटर लिस्ट में नाम -Youth Express
Description
आज लोकसभा चुनाव  2019 के चौथे चरण के चुनावों के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है| SMS के जरिए भी आप घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करे|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER