दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में एक जबर्दस्त रोमांच देखने को मिला। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रौंदते हुए प्लेऑफ की दौड़ से बाहर पटक दिया। इसके बाद ट्विटर पर दिल्ली कैपिटल्स के लिए बधाई का सिलसिला जारी हो गया और इसी बहाने विराट कोहली पर भी टिप्पणी शुरू कर दी गई। विराट कोहली पर टिप्पणी शुरू तो की गई लेकिन विराट कोहली पर टिप्पणी शुरू करने की वजह क्या थी यह जानना बेहद जरूरी है।
कई क्रिकेटरों ने दी दिल्ली कैपिटल्स को बधाई –
Kudos to young @DelhiCapitals team for qualifying for playoffs. Credit to the team and @SGanguly99 for the turnaround
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 28, 2019
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होते ही दिल्ली कैपिटल्स को कई क्रिकेटरों के द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया गया। मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 7 साल बाद प्ले ऑफ में दिल्ली कितना अच्छा लग रहा है टीम का शानदार प्रदर्शन और दिल्ली कैपिटल्स के फैंस से भी शानदार समर्थन मिला इसके आगे इरफान पठान ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बधाई इसका पूरा श्रेय पूरी टीम को और सौरव गांगुली को भी जाता है।
लेकिन इसके बाद विराट कोहली पर टिप्पणी शुरू हुई हालांकि या टिप्पणी सीधे तौर पर तो नहीं की गई लेकिन अगर विक्रांत गुप्ता के ट्वीट को पढ़ा जाए तो इससे यह बात साफ साफ नजर आती है। जी हां, विक्रांत गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक और साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के हाथ निराशा लगी। 12 साल से उन्होंने सब कुछ आजमा लिया, हर बार वह किस्मत को दोष नहीं दे सकते हैं। टीम में स्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं है।
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले मैच से ही चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली, जिसके बाद रॉयल चैलेंज बेंगलुरु लगातार 6 मैच हारने वाली टीम आईपीएल 2019 के सीजन की पहली टीम बन गई। और फिर गिने-चुने मैचों में ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों जीत लगी। लेकिन आज दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिलने के बाद विराट कोहली की टीम प्लेऑफ की दौड़ से दूर जा गिरी।