दिल्ली कैपिटल्स ने बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स को हराकर प्ले ऑफ की दौड़ से किया बाहर

दिल्ली कैपिटल्स

शनिवार को आईपीएल 2019 का 46 वां मुकाबला बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था। क्योंकि एक भी मैच हारने पर वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो सकती थी। इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स की टीम 20 ओवर में केवल 171 रन ही बना सके और 16 रन से या मैच हार गई। इस तरह विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम बेंगलुरु अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 35 रन के स्कोर पर पार्थिव पटेल 18 रन बना के पहले विकेट के रूप में आउट हो गए। उसके बाद शिखर धवन ने तेजी से पारी को आगे बढ़ाया और उन्होंने 37 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी टीम के लिए 37 गेंदों पर 52 रन बनाए। आखरी में दिल्ली की ओर से रदरफोर्ड ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम का स्कोर 187 रन पहुंचाया। बेंगलुरु की तरफ से सबसे ज्यादा यजुवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिये।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु रॉयल चैलेंज है उसकी शुरुआत काफी अच्छी रही और सलामी जोड़ी ने टीम के लिए 63 रन जोड़े। तब पार्थिव पटेल के रूप में उनका पहला विकेट गिरा। पार्थिव पटेल 20 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेटों का गिरने का सिलसिला लगातार चलता रहा और कोई भी बल्लेबाज मैच को जीत आने वाली पारी नहीं खेल सका। पार्थिव पटेल के अलावा बेंगलुरु की तरफ से कोहली ने 23 रन ,एबी डिविलियर्स ने 17 रन शिवम दुबे ने 24 रन, गुरकीरत मानसिंह ने 27 रन और मार्कस स्टोइनिस में 34 रन बनाए। बेंगलुरु की टीम कुल मिलाकर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना ही बना सकी और 16 रन से मैच हार गई।

इस मैच को हारने के साथ ही बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स की टीम आईपीएल 2019 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। क्योंकि टीम ने पहले ही कई सारे मैच हारे थे अब कोई करिश्मा ही बेंगलुरु को प्ले ऑफ में पहुंचा सकता है। जबकि दिल्ली ने आईपीएल 2019 में अपनी 9वी जीत दर्ज की।

Summary
दिल्ली कैपिटल्स ने बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स को हराकर प्ले ऑफ की दौड़ से किया बाहर
Article Name
दिल्ली कैपिटल्स ने बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स को हराकर प्ले ऑफ की दौड़ से किया बाहर
Description
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स की टीम 20 ओवर में केवल 171 रन ही बना सके और 16 रन से या मैच हार गई।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER