शुक्रवार को आईपीएल 2019 का 35 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मुकाबला बेहद अहम था क्योंकि उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लगभग सभी मैच जीतने हैं। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रनों से हराया। यह जीत भी बेंगलुरु को बहुत मुश्किल से ही नसीब हुई। बेंगलुरु की जीत में कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी का बहुत बड़ा योगदान रहा। जिन्होंने 58 गेंदों पर 100 रनों की तेज पारी खेलीं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में जिस तरह का प्रदर्शन इस वर्ष दिखाया है। उसके विपरीत प्रदर्शन करते हुए टीम ने 214 रनों का विशाल लक्ष्य कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने खड़ा किया। इसमें विराट कोहली के 100 रन ,मोईन अली द्वारा तेजी से बनाया गया 28 गेंदों पर 66 रन और मार्कस स्टोइनिस द्वारा बनाया गया 8 गेंदों पर 17 रन का योगदान रहा।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 6 रन के स्कोर पर क्रिस लिन 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद सुनील नारायण ने 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। शुभम गिल भी कुछ खास नहीं कर सके और वह 11 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नितीश राणा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। वही आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों पर ताबड़तोड़ 65 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के लगाए। मगर इन दोनों के तेज बल्लेबाजी की बदौलत भी कोलकाता यह मैच 10 रन से हार गई।
इस जीत के साथ ही बेंगलुरु के नौ मैचों में दो जीत हो चुकी है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मैच खेलकर चार में जीत हासिल की है। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हैं। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने सभी मैच नहीं जीत पाएगी तो लगभग वाह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

