30 मई 2019 से इंग्लैंड में होने वाले 12वें क्रिकेट विश्व कप के लिए सभी देश अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। सभी देश विश्व कप के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर रहे हैं। भारत ने सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। वहीं पाकिस्तान ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को श्रीलंका ने भी विश्व कप 2019 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली ख़बर यह रही कि श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चंडीमल को टीम से बाहर का रासा दिखा दिया गया है और उन्हें विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किया गया।
आईसीसी ने श्रीलंका की 15 सदस्य टीम की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक श्रीलंका की टीम में मिलिंदा मिलिंडा सिरिवर्धने, जैफ्री वांडरसे और जीवन मेंडिस की वापसी हुई है। मिलिंदा सिरिवर्धने और जैफ्री वांडरसे ने अपना आखिरी मैच अक्टूबर 2017 में खेला था। वही जीवन मेंडिस को 4 साल बाद वनडे क्रिकेट खेलने का मौका मिला है। उन्होंने अपना आखिरी मैच अक्टूबर 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।
विश्व कप के लिए श्रीलंका के टीम की कमान दिमुथ करुणारत्ने को दी गई है। करुणारत्ने को बुधवार को ही श्रीलंका के टीम का कप्तान बनाया गया था।टीम में निरोशन डिक्वेला, दानुष्का गुणातिल्का, दिनेश चांडीमल ,उपुल थरांगा और अकिला धनंजय जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।
वहीं काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं लसिथ मलिंगा को टीम में वापस फिर से बुलाया गया है। लसिथ मलिंगा के अलावा श्रीलंका की टीम में एंजेलो मैथ्यूज को भी शामिल किया गया है। लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज का अनुभव श्रीलंका की टीम के लिए काफी काम आएगा क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में काफी मैच खेले हैं और वहां की परिस्थितियों से परिचित हैं।

