एक दौर था जब सलमान खान बॉलीवुड के बैड ब्वॉय हुआ करते थे। मगर उसके बाद से सलमान ने अपने आप को ऐसा बदला है कि आज सलमान खान को बॉलीवुड में गोल्डन हार्ट मैन कहा जाता है। सलमान के अफेयर कई अभिनेत्रियों से रहे। जिनमें संगीता बिजलानी कैटरीना कैफ और दबंग खान का प्यार ऐश्वर्या राय का नाम सामने आता है। ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान के मारपीट की किस्से सब जानते हैं। पूरा देश यह जानना चाहता है कि सलमान खान शादी कब करेंगे। इसी को लेकर सलमान खान ने खुलासा किया था। उन्होंने बताया की कार्ड छप चुके से मगर मैं उस लायक नहीं था।
सलमान सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी से प्यार करते थे। दोनों का रिश्ता इतना मजबूत था कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी और जल्दी ही दोनों शादी करने वाले थे। मगर उसी समय सलमान की जिंदगी में सोमी अली आ गई। संगीता बिजलानी ने सलमान को सोमी अली से दूर रहने की हिदायत दी। मगर सलमान खुद को सोमी अली से दूर नहीं रख पाए। जिसके बाद से संगीता बिजलानी ने शादी तोड़ दी।
2013 में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा करते हुए सलमान ने खुद बताया था कि कार्ड छप चुके थे और ऐसा लग रहा था कि मैं भी शादी कर लूंगा। मगर भाग्य को को कुछ और ही मंजूर था। कार्ड तो छप चुके थे मगर शायद मैं उस लायक नहीं था।
संगीता बिजलानी के बाद सलमान की जिंदगी में सोमी अली आईं। सोमी अली के साथ रिश्ता टूटने के बाद सलमान ऐश्वर्या राय के प्यार में पड़ गए। सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता वैसे तो बहुत मजबूत था। मगर सलमान खान की हरकतों के कारण यह रिश्ता भी टूट गया। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय से रिश्ता टूटने के बाद सलमान पूरी तरह बदल गए और उन्होंने अपनी बैड बॉय वाली इमेज को बिल्कुल बदल लिया।

