World Cup 2019 की मेजबानी कर रहे इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है| इग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए जिस 15 सदस्यों की घोषणा की है, उसकी अगुवाई इयोन मोर्गन करेंगे| सभी देशों को टीम का एलान करने के लिए ICC ने 23 अप्रैल तक का समय दिया है|
🚨 BREAKING NEWS 🚨
We have named our preliminary 15-man squad for the @cricketworldcup!
➡️ https://t.co/7Cijzcrv4B#CWC19 pic.twitter.com/TQUH1FqpVg
— England Cricket (@englandcricket) April 17, 2019
वैसे तो टीम में कोई चौंकाने वाला नाम नहीं है| लगभग सब वही खिलाड़ी हैं जो इंग्लैंड की वनडे टीम में लगातार खेल रहे हैं| टीम में हरफनमौला खिलाड़ियों को तरजीह दी गई है| बेन स्टोक्स, टॉम कुरैन, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, मोइन अली को टीम में जगह मिली है| मोइन के अलावा लेग स्पिनर आदिल राशिद दूसरे स्पिनर के| तौर पर टीम में है
अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने सोशल मीडिया का बढ़ाया तापमान
World Cup 2019 के टीम इंग्लैंड के खिलाड़ी
इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, टॉम कुरैन, जोए डेनले, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लांकट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विले, क्रिस वोक्स, मार्क वुड|
बल्लेबाजी में जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर जोए डेनले, जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जोए रूट के जिम्मे टीम होगी| ईसीबी ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा ले रहे इंग्लैंड के खिलाड़ी 26 अप्रैल को अपने देश लौटेंगे|
Top Legit Sites to download or stream T.V. Shows and Movie
अपना पहला मैच इंग्लैंड को 30 मई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है| इंग्लैंड की नज़रें पहली बार खिताब अपने नाम करने पर हैं, क्यों की इस बार World Cup 2019 इंग्लैंड उनकी खुद की ज़मीन पर होना है|
इसबार World Cup 2019 में इयोन मोर्गन दूसरी बार अगुवाई करेंगे| साथ ही सिलेक्टर्स ने ऑलराउंडर्स को टीम में तरजीह दी है|
स्पोर्ट्स से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


