भारत में लॉन्च हुआ 64 जीबी वाला ओप्पो ए5….

ओप्पो स्माटफोन इन दिनों भारत में खूब खरीदा जा रहा है और दर्शक या यूजर ओप्पो स्मार्टफोन को ही खरीदने पर लगे हुए हैं। इसी के चलते चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो ने 5 अप्रैल को भारत में ओप्पो ए5 के 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ए5 को पिछले साल अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था। जिसे यूजर्स ने बड़ा ही पसंद किय था जिसके बाद अब यह 64GB वाला ओप्पो ए5 को भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

64GB वाला ओप्पो ए5 फोन ऑफलाइन रिटेलर्स से या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। लेकिन, ओप्पो ए5 फोन की ऑनलाइन बिक्री अगले हफ्ते से शुरू होगी। बात करें 64GB वाले ओप्पो ए5 की कीमत की तो, भारत में बेचने के लिए कंपनी ने इसे 12,990 रुपये में पेश करने के लिए तय किया है। वहीं इस फोन के 32GB स्टोरेज वेरियंट को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन के 32GB और 64GB वाले वेरियंट की अगर बात करें तो इनमें इंटरनल स्टोरेज के अलावा और कोई बदलाव नहीं किया गया है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन बिल्कुल एक जैसे हैं। ओप्पो ए5 स्मार्टफोन में 720×1520 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रटेक्शन के साथ आता है। हैंडसेट ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की स्किन दी गई है। इसके अलावा फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

64GB वाले ओप्पो ए5 फोन में कैमरा का अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। डिवाइस में आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर है जो एआई ब्यूटी टेक्नॉलजी 2.0 के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 4जी, वीओएलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER