बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके है | इस बार मैट्रिक की परीक्षा में कुल 80.73 फीसदी छात्र सफल रहे है| पूरे बिहार में सावन राज भारती ने टॉप किया है| उन्हें 97.2 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं| 96.6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रोनित राज रहे हैं| वहीं, तीसरे स्थान पर प्रियांशु राज है जिसको 96.2 फीसदी अंक मिले हैं| बोर्ड के अनुसार तीनो टॉपर्स छात्र सिमुलतला आवासीय विद्यालय से हैं|
इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 13,20,036 छात्र सफल हुए हैं| इसमें लड़कों की संख्या 6,83,990 है और लड़कियों की संख्या 6,36,046 है| प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 2,90,666, 5,56,131 और 4,44,450 है| परीक्षा में कुल 3,14,813 छात्र फेल हो गए| वही 179 छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग में है|
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट की घोषणा की| अपने आप में एक रिकॉर्ड हैकी इस बार मात्र 34 दिनों में मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है|
इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी| इस दौरान राज्य में 1,418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे| मैट्रिक की परीक्षा में सम्मलित होने के लिए कुल 16,60,609 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था| इसमें 8,23,534 लाख छात्र और 8,37,075 लाख छात्राएं थीं|
http://youthexpress.in/facebook-insta-mesenger-not-support-windows-phone
कैसे चेक करें बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट-
- छात्र अपना रिजल्ट bsebinteredu.in पर देख सकते हैं|
- Bihar Board Matric result लिंक पर क्लिक करें|
- अपना Roll Number, Date of Birth और मांगी गई अन्य जानकारियां भरें|
- Submit के बटन पर क्लिक करें|
- आपका बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा|
स्टूडेंट अपना रिजल्ट इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते है
79.76 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास: Bihar board result2019
इस बार बिहार बोर्ड ने दोनों ही कक्षा 10वी और 12वीं का परिणाम समय में जारी किया था| इस साल इंटमीडिएट परीक्षा में सफलता का प्रतिशत 79.76 प्रतिशत रहा है |
करियर से जुड़ी खबर Youth Express पर।

