“सेक्रेड गेम्स” में नजर आ सकती है अभिनेत्री कल्कि कोचलिन

सेक्रेड गेम्स

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज “सेक्रेड गेम्स” ने सोशल मीडिया पर ऐसा धमाल मचाया था कि अभी तक इसकी गूंज सुनाई देती है। सैक्रेड गेम्स के सेकंड पार्ट को देखने के लिए दर्शक इतनी बेताब है कि अब उनसे इंतजार भी नहीं हो रहा है। तो हम सभी दर्शकों को वह बता दें कि सीक्रेट गेम्स 2 का दूसरा सीजन जल्दी सोशल मीडिया पर उतरने वाला है। “सीक्रेट गेम्स 2” में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कल्कि कोचलिन नजर आ सकती हैं।

https://www.instagram.com/_u/anuragkashyap10/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control&ig_mid=W8rkRAABAAHvKqmY-Df3odFWh8hd

निर्देशक अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन बनने वाली वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स का नया सीख जल्दी दर्शकों के बीच लाया जाएगा वहीं से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए भी दर्शक अपनी नजर बनाए हुए हैं। हाल ही में यह खबर आ रही है कि अभिनेत्री कल्की कोचलीन सीक्रेट गेम्स 2 में नजर आ सकती हैं। दरअसल, नेटफ्लिक्स का कहना है कि इस शो के नए सीजन के लिए एक नये चेहरे और कैरेक्टर की जरूरत है जिसके लिए कल्कि कोचलिन को चुना गया है।वहीं इस बार शो के दूसरे सीजन में सरताज सिंह जिसकी भूमिका सैफ अली खान निभा रहे हैं, साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी पिछली बार की तरह ही इस बार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अपने दमदार किरदार से एक बार फिर यह सारे कलाकार अपने दर्शकों और फैंस का मन लुभाने की पुरजोर कोशिश में लगे रहेंगे। अभी कुछ दिन पहले ही नेटफ्लिक्स के ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट ट्वीट की गई थी जिसके यह सूचना दी गई थी कि “14 दिनों बाद कुछ बड़ा होने वाला है।”इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया और एक के बाद एक नेट फिक्स के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दर्शकों ने अपनी खुशी जताई। सब का यह मानना है कि जल्द ही सीक्रेट गेम्स का नया सीजन नेटफ्लिक्स पर उतारा जाएगा और दर्शक बेसब्री से अब इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी नेटफ्लिक्स के सीक्रेट गेम्स 2 की रिलीज डेट सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इससे पहले पिछले साल सितंबर में नेटफ्लिक्स ने सेक्रेड गेम्स सीजन 2 का टीजर रिलीज किया था। जिसमें गणेश गायतोंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) एक तारीख देता है और साथ ही मुबंई मे कुछ बड़ा होने वाला है ऐसा ऐलान करता है।

आपको बता दें कि “सेक्रेड गेम्स” विक्रम चंद्रा की नोवल पर आधारित हैं। इस वेब सीरीज को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर डायरेक्ट किया है। सस्पेंस, थ्रिलर सिरीज के शानदार प्लॉट और सेक्रेड गेम्स की स्टार कास्ट ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। खास कर सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार और उनके अभिनय को लोगों ने बेहद पसंद किया था।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER