पत्रकारों की भर्ती करेगा facebook-जरूर पढ़े

facebook

सोशल प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरों निपटने के लिए फेसबुक लगातार कोशिश कर  रहा है| ऐसे ही फर्जी खबरों से बेहतर तरीके से निपटने और अपने कंटेंट की गुणवत्ता सुधारने और बढ़ने के लिए facebook नई पीढ़ी के डिजिटल युगीन पत्रकारों और समाचार प्रकाशकों को नौकरी दे सकता है|

facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने रोप की सबसे बड़ी प्रकाशक एक्सेल स्प्रिंगर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मैथिएस डॉफ्नर से बात करने के दौरान मार्क ने कहा की  इस प्लेटफॉर्म पर अपने दो अरब वैश्विक यूजरों के लिए और ज्यादा उच्च गुणवत्ता की खबरें कैसे दी जाए, इस दिशा में कदम उठाया जाएगा|

 

 

मर्क : फेक न्यूज़ है  गंभीर समस्या, इससे निपटना ही होगा

फ़र्ज़ी खातों के बारे में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा की “मुझे नहीं पता कि आपके हिसाब से facebook पर कितने फर्जी खाते हैं, लेकिन इसकी बहुत बड़ी संख्या मालूम  होती है|  कुछ लोग कहते हैं 70 करोड़ हैं| मुझे बिल्कुल नहीं पता, लेकिन इस बेहद गंभीर समयस्या से किसी तरह निपटना होगा .” उन्होंने यह भी कहा, “हमें कुछ पत्रकारों, संवाददाताओं और बड़े विदेशी नेटवर्क्‍स को यह काम देना होगा और वे यह काम निशुल्क नहीं करेंगे.”

facebook लगातार फेक न्यूज़ पेज और अकॉउंट को ब्लोक करता रहता है|

पत्रकारो के सम्बन्ध में मार्क जुकरबर्ग ने ये बोला की हम पत्रकारों  से खबर नहीं बनवाएँगे| जुकरबर्ग ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने पर ध्यान देंगे कि facebook पर सैकड़ों, हजारों पत्रकारों, ब्लॉगरों, डिजिटल स्थानीय प्रकाशकों को फेसबुक प्लेटफार्म पर क्या आकर्षित करता है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ कंटेंट साझा करते हैं| साथ ही फेसबुक के सह संस्थापक ने कहा, “हम पत्रकारों से खबरें नहीं बनवाएंगे| हम उनसे सिर्फ यह सुनिश्चित कराना चाहते हैं कि हर उत्पाद ऐसा हो, जिससे लोगों को उच्च गुणवत्ता की खबरें मिलें|

facebook यह कदम फेक न्यूज़ पर रोक लगाने के लिए उठा रहा है और साथ ही ये भी देखेगा की गुणवत्ता बहरे कंटेंट को कैसे बढ़ाया जाये|

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
facebook पत्रकारों की भर्ती करेगा - जरूर पढ़े - Youth Express
Article Name
facebook पत्रकारों की भर्ती करेगा - जरूर पढ़े - Youth Express
Description
अपने कंटेंट की गुणवत्ता सुधारने और बढ़ने के लिए फेसबुक नई पीढ़ी के डिजिटल युगीन पत्रकारों और समाचार प्रकाशकों को नौकरी दे सकता है| 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER