लोकसभा चुनाव 2019 का पहला चरण चुनाव 11 अप्रैल को होना है| सोशलमीडिए पर चल रहे पार्टियों के कई फर्जी अकाउंट्स पर फेसबुक ने कारवाई की है| सोशल मीडिया जाएंट ने सोमवार 1 अप्रैल को घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल से जुड़े लोगों से संबंधित 687 स्पैम फेसबुक पेज और अकाउंट हटाए हैं| FB ने बताया की इन पेजों और खातों के जरिए फेसबुक पर विज्ञापन के लिए करीब 27 लाख रुपये खर्च किए गए थे|
किया फ़र्ज़ी एकाउंट्स का इस्तेमाल
फेसबुक के साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी के प्रमुख नेथनील ग्लेशर ने कहा कि इस अप्रामाणिक कार्य में शामिल लोगों ने फर्जी खातों का इस्तेमाल किया और अपना प्रमोशन करने के लिए विभिन्न ग्रुपों में शामिल होकर अपने पेज पर भागीदारी बढ़ाई| कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में स्थित FB के मुख्यालय से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान में ग्लेशर ने कहा, “इस गतिविधि में शामिल लोगों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन हमारी समीक्षा में पाया गया कि यह कांग्रेस की आईटी सेल से जुड़े लोगों से संबंधित हैं.”
उन्होंने कहा, “इनमें से ज्यातातर खातों को हमारी स्वचालित प्रणाली के जरिए पहले ही रद्द किया जा चुका है|” रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा की , “हमे फेसबुक के रिपोर्ट की जांच करनी होगी| शायद पेज कांग्रेस जुड़े न हों या फिर शायद न्यूज रिपोर्ट ही सही न हो| हमें इस बात की सत्यता की जांच करनी होगी कि क्या फेसबुक पेज हमसे जुड़े हैं| ” facebook ने कहा कि उसे शामिल अप्रामाणिक व्यवहार का पता फरवरी में ही चला था|
हालांकि इस चुनाव के दौरान भाजपा के भी 14 पेजों पर लगाम कासी है फेसबुक ने| ग्लेशर ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया कंपनी ने भारतीय आईटी कंपनी सिल्वर टच द्वारा संचालित स्पैम गतिविधियों का भी पता लगाया है| यह कंपनी भाजपा समर्थित ‘द इंडिया आई’ पेज का संचालन करती है| इस कंपनी से संबंधिक 15 पेजों, समूहों, खातों को हटाया है| FB पर ऐड के लिए सिल्वर टच ने 48 लाख रूपए खर्च किये है |
कांग्रेस व भाजपा समर्थित इन पेजों और खातों के अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 321 पेजों और खातों को भी हटाया है|
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

