अभिनेता विकी कौशल की फिल्म “उरी द सर्जिकल स्ट्राइक” ने कर दिखाया कमाल….. जाने यह खास बात

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

“हाउज़ द जोश” डायलॉग से धूम मचाने वाली फिल्म “उरी द सर्जिकल स्ट्राइक” इस हद तक ने कुछ ही महीनों में कमाल कर दिखाया है। अभिनेता विकी कौशल की इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और यह इस साल की अबतक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के साथ साथ टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस फिल्म ने इस कदर धमाल मचाया की फिल्म सलमान खान आमिर खान जैसे बड़े दिग्गज कलाकारों की फिल्मों को भी अब पीछे छोड़ने को तैयार है।

निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म “उरी द सर्जिकल स्ट्राइक” ने ऐसा धमाल मचाया की हर जगह सिर्फ इसी फिल्म के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने के इतने समय बाद भी इस फिल्म का जोश और दर्शकों के अंदर इस फिल्म को लेकर उत्साह अभी खत्म नहीं हुआ है। यह फिल्म इसी साल 11 जनवरी को रिलीज हुई थी। 10 हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद यह फिल्म जल्द ही 250 करोड़ पार करने वाली है। वहीं, अबतक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को भी यह टक्कर देने को तैयार है। प्रभास की बाहुबली 2, सलमान खान की दंगल, रणवीर कपूर की संजू और आमिर खान की पीके जैसी फिल्मों को भी यह जल्द ही पछाड़ सकती है। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक हिंदी फिल्म जगत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं अब तक सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में कौन कौन सी हैं….


1. बाहुबली 2 (हिंदी) (2017) – 510 करोड़ रुपये
2. दंगल (2016) – 342 करोड़ रुपये
3. संजू (2018) – 342 करोड़ रुपये
4. पीके (2014) – 340 करोड़ रुपये
5. टाइगर जिंदा है (2017) – 339 करोड़ रुपये
6. बजरंगी भाईजान (2015) – 320 करोड़ रुपये
7. पद्मावत (2018) – 302 करोड़ रुपये
8. सुल्तान (2016) – 300 करोड़ रुपये
9. धूम 3 (2013) – 284 करोड़ रुपये
10. उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) – 244 करोड़ रुपये

आपको बता दें कि उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म में एक्टर विक्की कौशल ने मुख्य किरदार निभाया, फिल्मी पर्दे पर उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी। वहीं, उन्हें इस फिल्म के लिए कई पुरस्कारों से भी सम्मनित किया जा चुका है। हाल ही में उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया है।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER