आरसीबी और सनराइजर्स के कुछ खिलाड़ियों पर आज सबकी नजरें टिकी रहेंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाने वाला मैच काफी रोमांचक साबित हो सकता है, क्योंकि आरसीबी और सनराइजर्स के बीच आज जबर्दस्त मुकाबला होगा और उसका कारण बिल्कुल साफ है कि दोनों टीम जीत के लिए बेताब हैं। एक ओर सनराइजर्स जहां तीसरे मैच के लिए मैदान पर उतरेगी और टीम के लिए दूसरी जीत पाने की कोशिश करेगी तो वहीं दूसरी और आरसीबी जीत का खाता खोलने की कोशिश करेगी।
आरसीबी और सनराइजर्स में होगी टक्कर –
आरसीबी और सनराइजर्स के बीच आज होने वाला मैच इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि आरसीबी और सनराइजर्स के बीच आज जो मैच होगा उस मैच में कई खिलाड़ी जी तोड़ मेहनत करते हुए नजर आएंगे। क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें से उसे मिलाजुला परिणाम प्राप्त हुआ है। जी हां सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 मैचों में एक मैच में हार झेली है तो वहीं दूसरे मैच में उसे जीत मिली है। इसलिए सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश रहेगी कि वह आज होने वाले मैच में जीत ही हासिल करें और अपनी टीम की अंक बढ़त करें।
जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के ओपनिंग से ही अपने आप को हारते हुए चले आ रहे हैं। आईपीएल 2019 सीजन की शुरूआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार का मुंह देखना पड़ा उसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के बीच और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच जबर्दस्त मुकाबला हुआ लेकिन यहां पर भी आरसीबी को हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि इस मैच में अंपायर के द्वारा एक नो बॉल को गलती से नहीं दिया गया था नहीं तो इस मैच का परिणाम आरसीबी के झोली में जा सकता था।
फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से एबी डिविलियर्स और विराट कोहली आज मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से डेविड वॉर्नर और जॉरिन बेयरिस्टॉ ताबड़तोड़ पारियां खेलने का माद्दा रखते हैं।
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली के लिए गौतम गंभीर ने आईपीएल शुरू होने के तीन-चार दिन पहले ही बयान दिया था कि विराट कोहली को बतौर कप्तान अभी बहुत मेहनत करने की जरूरत है। क्योंकि उनकी कप्तानी में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीती है और कोहली की किस्मत इतनी ख़राब है कि किंग्स इलेवन पंजाब से जीता हुआ मैच भी वह हार बैठे और अभी तक आईपीएल 2019 के सीजन में कोहली को एक भी जीत नहीं नसीब हुई है।