फेसबुक ने अपने यूज़र के के लिए एक नया गेमर्स टैब लांच किया है। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक के यूजर्स को यह नया स्मार्ट टैब मेन नेविगेशन पेज पर दिखेगा|
इस टैब से यूजर्स को कई गेम खेलने का मौका मिलेगा और इसके अलावा इस स्मार्ट टैब की मदद से और अन्य गेमों को फॉलो भी कर सकता है। इस टैब को ओपन करते हैं यूजर डायरेक्ट स्मार्ट टैब पर शिफ्ट हो जाएगा|
इन गेम्स को यूजर अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं और अपनी टाइमलाइन में इन्हें शेयर भी कर सकते हैं। यहां आपको गेम्स से जुड़े कई अपडेट्स भी दिखाई देते रहेंगे। इसके अलावा यूजर्स को गेम्स के बारे में कई कंटेंट भी मिल जाएगा, जहां वह गेम्स के बारे में अधिक जानकारी ले पाएगा।
फेसबुक ने यह स्मार्ट टैब दुनिया भर के गेम प्रेमियों को देखते हुए किया। फेसबुक का कहना है कि दुनियाभर में 70 करोड़ से अधिक लोग गेम्स खेलते हैं जो कि इस टौब के जरिए वह सभी गेमर्स एक प्लेटफॉर्म पर आ सकेंगे, जिसके बाद सभी यूजर्स गेम्स से जुड़ी जानकारी ले पाएंगे।
फेसबुक ने इस फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अगर यूज़र के एप्लीकेशन में यह टैब नहीं है तो यूज़र अपने फेसबुक एप को अपडेट करें और उसके बाद इस स्मार्ट टैब का उपयोग कर सकते हैं।
फेसबुक ने से पहले भी अपने एप्लीकेशन में अपडेट किया है। जिस प्रकार इंस्टाग्राम पर 3D इमोजी और लोकेशन का ऑप्शन स्टोरी पर आता है उसी प्रकार फेसबुक ने भी अपने स्टोरी सेक्शन को अपडेट करते हुए 3D इमोजी और लोकेशन अपडेट का सिस्टम लाया है।
फेसबुक कंपनी का कहना यह भी है कि वह इस स्मार्ट टैब के अलावा एक अलग गेमिंग ऐप पर भी काम कर रही है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपने इस ऐप के लिए यूजर्स से फीडबैक भी ले रही है। फेसबुक अपने इस ऐप को सबसे पहले एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए बनाएगी।
यह खबर गेम लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है जो कुछ समय बाद फेसबुक पर भी गेम खेल सकेंगे।
पेटीएम ने पेटीएम पोस्टपेड सेवा शुरू
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

