ऑस्ट्रेलियन टीम के बेहतरीन क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा की धुआंधार बल्लेबाजी से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन आज हम आपको उनके निजी जीवन से जुडी कुछ खास बातें बताना चाहते है। जी हां बहुत कम लोग जानते है कि उस्मान ख्वाजा का जन्म असल में पाकिस्तान में हुआ था। मगर जब वह पांच साल के थे, तब उनके माता पिता ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। वैसे आज हम आपको उनकी पत्नी के बारे में भी जरूर बताएंगे, जो दिखने में किसी अप्सरा से कम नहीं लगती। हालांकि उनकी पत्नी के बारे में बात करने से पहले हम आपको ये भी बता दे कि ख्वाजा एक कमर्शियल पायलट भी रह चुके है। इसके इलावा उस्मान ख्वाजा ने अपनी लाइफ पार्टनर के रूप में एक बेहद खूबसूरत लड़की को चुना है। जिसका नाम रशेल मेकलेलन है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद की विदेशों में धाक, अफगानिस्तान के बाद बने जिम्बाब्वे के कोच
‘विराट’ क्रिकेटर के नाम दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड
अप्सरा से कम नहीं..
गौरतलब है कि शादी से पहले रशेल कैथोलिक थी, लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना धर्म बदल लिया और वह मुस्लिम बन गई। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि रशेल दिखने में किसी खूबसूरत अप्सरा से कम नहीं लगती। दरअसल रशेल और ख्वाजा ने काफी लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट किया है। बहरहाल साल 2018 में ही ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। जी हां उस्मान ख्वाजा ने खुद रशेल को प्रपोज़ किया था और फिर रशेल ने भी फ़ौरन हां कर दी। जिसके बाद इन दोनों ने शादी करने में जरा भी देर नहीं लगाई।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बीते साल दिसंबर के महीने की शुरुआत में ही इन दोनों ने शादी की थी और शादी के बाद इन दोनों का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो चुका है।
क्रिकेटर के निजी जीवन से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


