इस तरह स्मार्टफोन को हैंग होने से बचा सकते हैं

हितेश पंत (नई दिल्ली)

स्मार्टफोन आज सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। हमारे कई काम स्मार्टफोन से ही हो जाते हैं। मोबाइल ऑपरेटरों में मची प्राइस वॉर के बाद तो स्मार्टफोन के यूजर्स की संख्या और भी बढ़ गई है। ये स्मार्टफोन जितने काम के हैं, इसके इस्तेमाल में उतनी ही परेशानियां भी हैं। फोन का हैंग होना इनमें से एक है। आपको हम बताएंगे कि कैसे आप अपने स्मार्टफोन हैंग होने की समस्या से निपट सकते हैं।

स्मार्टफोन का उपयोग जैसे जैसे बढ़ता है वैसे वैसे फोन स्लो होना या हैंग होने की समस्या भी बढ़ती है। कई बार फोन हैंग होने के कारण हम कॉल तक रिसीव नहीं कर पाते हैं। स्मार्ट फोन हैंग होने की सबसे बड़ी वजह है फोन की मैमोरी का लेबल बढ़ता जाना। हमारे फोन में मौजूद ऐप्स भी फोन की स्पीड काफी स्लो करते हैं। तो ये जरूरी है कि जो भी एप्लीकेशन को आप यूज नहीं करते हैं उन्हें अनइंटॉल कर दें। इसके लिए एप को लॉन्ग प्रेस करिए और अनइंस्टॉल पर जाकर एप को हटा दीजिए। अनयूज्ड एप हटने के बाद आप देखेंगे की आपके फोन की स्पीड में काफी अंतर आया है।

 

 

स्मार्टफोन में जब हम इंटरनेट का यूज करते हैं तो ऑटोमेटिकली उसमें कैच डाटा बढ़ने लगता है। ये इंटरनेट यूज के दौरान इक्कठा हुई वो फाइल होती हैं जो किसी काम की नहीं। इसलिए कैच डाटा को बीच बीच में क्लियर करते रहिए। कई बार कैच डाटा पर ध्यान न देने से ये फोन की दो से तीन जीबी मैमोरी भी ले लेता है। इससे फोन स्लो हो जाता है। अपने मोबाइल की सैटिंग के अंदर स्टोरेज ऑपशन पर जाइए। यहां कैच्ड डाटा में क्लिक करके क्लेयर कैच डाटा ऑप्शन को ओके कर दीजिए। इससे आपका फोन फास्ट भी होगा और फोन की मैमोरी भी बढ़ जाएगी।

फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल मीडिया ऐप्स साइज में बड़े होने के साथ ही डाटा की खपत भी ज्यादा करते हैं। इनसे फोन तो स्लो होता ही है, डाटा भी जल्दी खत्म होता है। इसलिए फेसबुक, ट्विटर के लाइट ऐप का इस्तेमाल करिए। इसके अलावा हैवी इंटरनेट ब्राउजर का इस्तेमाल करने से भी बचें। ऑपेरा ऐसा ब्राउजर है जो डाटा भी कम खर्च करता है और मोबाइल की स्पीड भी ज्यादा प्रभावित नहीं होती।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER