हितेश पंत (नई दिल्ली)
पुलिस की वर्दी और रौबदार नौकरी के कारण ज्यादातर युवा इसकी तरफ आकर्षित होते हैं। शायद यही कारण है कि पुलिस भर्ती में युवाओं की भीड़ उमड़ती है। अगर आप महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं और पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। यहां कांस्टेबल के 1093 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु हो गई है।
महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल पद की भर्ती के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके अलावा 18 से 28 साल की उम्र के उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्र की गणना 28 फरवरी 2018 के हिसाब से की जाएगी।
परीक्षा में चयन के लिए दो चरणों की परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवार को मैरिट लिस्ट में जगह मिलेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस द्वारा निर्धारित मेडिकल मानकों को पूरा करना भी जरूरी है।
चयनित उम्मीदवारों को 5200-20200 के पे-स्केल पर नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आपको 28 फरवरी से पहले आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले महाराष्ट्र पुलिस की वैबसाइट www.mahapolice.gov.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

