वाइफ गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने के बाद एक बार फिर से टीवी की दुनिया में धमाल मचने कॉमेडियन कपिल शर्मा वापसी कर चुके हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले वो ट्विटर पे उनकी करीबी दोस्त भारती सिंह के लिए प्रशंसा भी करते दिखाई दिए। भारती सिंह, जो वर्तमान में कपिल के साथ उनके शो “द कपिल शर्मा शो” का हिस्सा हैं । और हाल ही में वो खतरों के खिलाडी में भी नज़र आ रही है। लेकिन इस बार भारती सिंह अगले शो खतरों के खिलाड़ी से मिलता जुलता शीर्षक “खतरा खतरा” में दिखाई देंगी।
भारती सिंह व सह प्रतियोगी को दी कपिल ने शुभकामनाएं
हाल ही में कपिल ने नए शो का टीज़र शेयर किया और उनके अच्छे भाग्य की कामना करते हुए लिखा, “हमारी @ bharti.laughterqueen ka ek naya show aa raha hai #khatra wish u all the best bharti -writerharsh #adityanarayan #vikasgupta n पूरी टीम खतरा की” । भारती सिंह इस शो में अपने पति हर्ष लिम्बाचिया और अन्य खतरों के खिलाडी सह-प्रतियोगी विकास गुप्ता, आदित्य नारायण और जैस्मीन भसीन के साथ में दिखाई देंगी।
ये शो खतरों के खिलाडी से बिलकुल अलग यही, इसमें टास्क के साथ आपको हसी मज़ाक भी खूब देखने को मिलेगा।
क्या होगा भारती के आने वाले शो में
हर एपिसोड में पाँच हस्तियों में से एक हस्ती को चुनौती देने वाले की भूमिका ग्रहण करनी होगी जो बाकी लोगों के लिए विचित्र कार्य निर्धारित करेगा। प्रत्येक प्रतियोगी को एक इनडोर और एक बाहरी कार्य पूरा करना आवश्यक होगा। हारने वाले प्रत्योगी को नियुक्त होने वाले प्रतियोगी से बड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा। जो प्रतियोगी हिम्मत करने में विफल रही , वह अपने प्रशंसकों को उनकी ओर से सजा लेने के लिए मना सकता है।
इसी शो में भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया अपने बच्चे का नाम वो भविष्य में क्या रखेंगे इसका भी खुलासा कर देंगे। हालाँकि अभी उन्होंने अपना परिवार शुरू करने की कोई तात्कालिक योजना नहीं बनायीं है, लेकिन उन्होंने अपने बच्चे का नाम पहले ही तय कर लिया है। वो दोनों अपने बच्चे रखेंगे , ये इसी शो के टास्क के दौरान होने का फैसला हुआ क्यूकी खतरा खतरा में हर्ष को एक चुनौती मिली थी जिसे वो पूरा करने में असफल रहे, जिसकी वजह से उन्हें अपने हाँथ पे आई लव यू विकास का टैटू बनवाना पड़ा, और इसी पे भर्ती ने कहा के ये परमानेंट टैटू है और हम हमारे आने वाले बच्चे का नाम विकास रखेंगे, क्युकी हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है
‘ खतरा खतरा खतरा कलर्स टीवी पर 11 मार्च, सोमवार से शुक्रवार शाम 6 बजे से प्रसारित होगा।
एंटरटेनमेंट से जुडी और भी मज़ेदार व लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर

