आईआरसीटीसी ने लांच किया अपना पेमेंट ऐप – आई पे ऐप

आई पे ऐप

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेल और टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपना मल्टीप्रीतिसिक पेमेंट एग्रीगेटर सिस्टम आईआरसीटीसी आई पे ऐप लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी ने बताया कि इस पेमेंट ऐप के जरिए रेलयात्रियों को यात्रा संबंधी सेवाओं में ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

आईआरसीटीसी ने इसे लॉन्च करते हुए कहा, “आईआरसीटीसी आई पे ऐप लॉन्च होने से यात्रियों को किसी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म की आवश्यकता नहीं होगी। आईआरसीटीसी आई पे ऐप पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस, इंटरनेशनल कार्ड जैसे ऑप्शन से भुगतान की सुविधा मिलती है। ”

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली लॉन्च करने जा रहे हैं अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे को !

इस आई पे ऐप से पेमेंट सिस्टम का पूरा कंट्रोल आईआरसीटीसी के पास होगा। आईआरसीओवर बैंक, कार्ड नेटवर्क और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर पेमेंट ऐप की सुविधा देगा, ताकि यूजर्स को परेशानी न हो। इससे आईआरसीओएम और बैंकों के बीच की दूरी कम होगी जिससे भुगतान की विफलताओं में कमी आएगी।

आईआरसीटीसी ने कहा कि आई पे ऐप को यात्रियों के लिए अनुकूलित किया गया है ताकि उपयोगकर्ता आसानी से इसका उपयोग कर सकें। आईआरसीटीसी ने यह भी दावा किया है कि यह भुगतान ऐप पूरी तरह सुरक्षित और तेज़ है।

जोनस परिवार म्यूजिक विडिओ में एक साथ नज़र आया

Summary
आईआरसीटीसी ने लांच किया अपना पेमेंट ऐप - आई पे ऐप
Article Name
आईआरसीटीसी ने लांच किया अपना पेमेंट ऐप - आई पे ऐप
Description
आईआरसीटीसी ने अपना पेमेंट एग्रीगेटर सिस्टम आईआरसीटीसी आई पे ऐप लॉन्च किया है| आई पे ऐप लॉन्च होने से यात्रियों को किसी थर्ड पार्टी की आवश्यकता नहीं होगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Harsh Pandey

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER