भारतीय वायुसेना में एयरमैन के लिए प्रवेश पत्र हुए जारी

भारतीय वायुसेना
भारतीय वायुसेना भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध और वायु सुरक्षा का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की हुई थी। आजादी से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और 1945 के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। आजादी के पश्च्यात इसमें से “रॉयल” शब्द हटाकर सिर्फ “इंडियन एयरफोर्स” कर दिया गया था।
आज़ादी के बाद से ही भारतीय वायुसेना पडौसी मुल्क पाकिस्तान के साथ चार युद्धों और चीन के साथ एक युद्ध में अपना योगदान दे चुकी है। ऑपरेशन विजय – गोवा का अधिग्रहण, ऑपरेशन मेघदूत व ऑपरेशन कैक्टस जैसे ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ऐसें कई विवादों के अलावा भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र कि शांति मिशन में भी सक्रिय हिस्सा ले रही है।
भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के लिए कमांडर इन चीफ के रूप में काम करतें हैं। वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल (ए सी एम), एक चार सितारा कमांडर हैं और वायु सेना का नेतृत्व करते हैं। भारतीय वायु सेना में किसी भी समय एक से अधिक एयर चीफ मार्शल सेवा में कभी नहीं होते हैं।
इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है एवं 2006 के आंकड़ों के अनुसार इसमें 270,000 जवान और 1,350 लड़ाकू विमान हैं जो इसे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना होने का दर्जा दिलाती है।
केंद्रीय एयरमैन चयन बोर्ड के द्वारा, आधिकारिक वेबसाइट  airmenselection.cdac.in,  पर आज भारतीय वायु सेना (आई ए एफ) के साथ एयरमैन के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी हुआ है। उम्मीदवार  लॉगइन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते हैं।
उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर अपने एडमिट कार्ड प्राप्त होंगे । अभ्यर्थी इसका प्रिंट आउट डाउनलोड परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर आएंगे। वाई एल ई ओ एस एक्स  के एफ परीक्षा 14 मार्च से 17 मार्च 2019 तक आयोजित होगी।
भारतीय वायु सेना के एडमिट कार्ड को एसे डाउनलोड करें:
– आधिकारिक वेबसाइट airmenselection.cdac.in  पर जाएं।
– आई ए एफ  एयरमैन रिक्रूटमेंट एडमिट कार्ड के पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करिए।
– आपके रोल नंबर / जन्मतिथि की कुंजी सब्मिट करिए।
– आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
– डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
आप एक अच्छे कार्य के लिए अग्रसर हो रहे हैं ।
इस कार्य में आपको सफलता मिले।

Ritika Seth

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER