अपनी अगली फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे 

फिल्म जगत के ऑल राउंडर कहे जाने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अगली फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
जैसा कि साल 2018 आयुष्मान खुराना के लिए बड़ा ही लाभकारी साबित हुआ है वही 2019 में भी उनकी झोली में एक के बाद एक फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है। पिछले साल उन्होंने अंधाधुन और बधाई हो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने एक्टिंग का हुनर दिखाया था और इस साल भी उन्हें अभी से ही फिल्में ऑफर होना शुरू हो गई हैं ।
आपको बता दें कि जिस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं वह फिल्म मुल्क जैसे बड़ी फिल्म देने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की है। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल अभी सोचा नहीं गया है लेकिन, अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ से शुरू करने वाले हैं।
अभी हाल में ही अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म बाला की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह गंजे आदमी का किरदार निभा रहे हैं, और उनका साथ दे रही हैं दम लगा के हईशा की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर।
अलग- अलग किरदारों को अभिनेता आयुष्मान खुराना ने रुपहले पर्दे पर बड़ी ही खूबसूरती से उतारा है। उनकी कलाकारी का लोहा आज पूरा बॉलीवुड मान रहा है। कलाकारी में ही नहीं बल्कि, अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बेहतरीन गायक भी हैं और अपनी हर फिल्म में वह एक गाना खुद जरूर गाते हैं, यही उनकी एक खास बात है।
Summary
अपनी अगली फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे 
Article Name
अपनी अगली फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे 
Description
अपनी अगली फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे 
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Harsh Pandey

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER