भारतीय वायु सेना के 88वें दिवस पर एयर वॉरियर्स की शानदार उड़ान की देखें झलक

वायु सेना के 88वें दिवस

भारतीय वायु सेना के 88वें दिवस के मौके पर दिल्ली के निकट गाज़ियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आज एयर वॉरियर्स ने बेहतरीन उड़ानें भरते हुए देश की सुरक्षा के लिए हरदम तैयार होने के अटल इरादों की झलक दिखलाई। इस अवसर पर आईएफ चीफ एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भादौरिया ने संबोधित करते हुए राष्ट्र को आश्वासन दिया कि भारतीय वायु सेना और विकसित होगी और देश की संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए सभी परिस्थितियों में कभी भी तैयार रहेगी।

इस तरह भारतीय वायु सेना के 88वें दिवस पर लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब

वायुसेना दिवस समरोह में चिनूक हेलीकॉप्टर द्वारा कंटेनर लेकर जाने का नमूना पेश किया गया। वहीं ट्राइ कलर फॉर्मेशन में उतरते आकाशगंगा पैराजम्पर्स टीम के सदस्यों ने लोगों के मन को जीतने में कसर नहीं छोड़ी। साथ ही आसमान में “नभ: स्पर्शम दीप्तम ध्येय” वाक्य को लिखते हुए वायुसेना ने इस मौके की शान को बढ़ाया।

वायुसेना के इस अति महत्वपूर्ण समारोह पर सभी विमानों का नज़ारा खुले आसमान में देखा गया। इनमें विश्व के सब से ख़ास लड़ाकू विमानों में से एक राफेल, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम, चिनूक हेलिकॉप्टर, मिग-29, आकाश मिसाइल, ध्रुव हेलिकॉप्टर, मिराज-2000, जगुआर, तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, रोहिणी रडार सिस्टम, अपाचे हेलिकॉप्टर और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान शामिल रहें।

राफेल समेत ये लड़ाकू विमान बने आकर्षण का मुख्य केंद्र

बता दें कि गाज़ियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में परेड ग्राउंड पर वायुसैनिकों द्वारा कदमताल करते हुए सामंजस्य का परिचय दिया गया। वहीं राफेल, तेजस और सुखोई पराक्रम दिखाते नज़र आएं। इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत, वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, नेवी और थल सेना प्रमुख भी मौजूद हुए।

नेवी चीफ़ एडमिरल कर्मवीर सिंह और आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवने ने भारतीय वायु सेना दिवस समरोह में वायुसैनिकों को सलामी दी। राफेल और तेजस इस समरोह का मुख्य केंद्र बने। इस कार्यक्रम का श्रीगणेश टीम आकाशगंगा के साथ हुआ। टीम के सदस्य आठ हज़ार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर पैराशूट से एयरफोर्स स्टेशन के परेड ग्राउंड पर उतरें। गरुड़ कमांडो ने मॉक ड्रिल करते हुए घुसपैठियों को पकड़ा।

इस आयोजन में राफेल, तेजस और सुखोई की तिकड़ी ट्रांसफार्मर फॉर्मेशन बनाते हुए लोगों को अपनी ताक़त का नमूना पेश करते हुए नज़र आएं। इसके साथ ही सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम और सारंग हेलीकाप्टर टीम के आकाशीय करतब लोगों को रोमांचित करने में पीछे ना रही। वहीं, विंटेज विमान टाइगरमोथ और डकोटा ने लोगों को वायुसेना के एतिहासिक शौर्य से परिचित कराया।

अपको बता दें कि इस समारोह की थीम, “नई खोज करो, एकता में रहो और दुश्मन को भयभीत करो” रखी गई।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER