सन्यास की बात कहकर सिंधु ने प्रशंसकों को चौंकाया

विश्व चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सोमवार सन्यास की बात कहकर प्रशंसकों को चौंका दिया। ट्विटर पर मैंने सन्यास ले लिया लिख कर सनसनी फैला दी लेकिन मैंने लंबे बयान में स्पष्ट किया कि वह वास्तव में कोविड-19 महामारी के कारण पहली नकारात्मकता, डर और अनिश्चितता से संयास ले रही हैं।

स्वास्थ्य के लिए विटामिन डी के फायदे

सिंधु लंदन स्थित गेटो रेड स्पॉट साइंस इंस्टिट्यूट में अपने पोषण और फिटनेस की जरूरतों पर काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट की शुरुआत में लिखा डेनमार्क ओपन आखिरी कड़ी थी मैंने सन्यास ले लिया है उन्होंने लिखा ‘मैं आज आपको लिख रही हूं कि मेरा सफर अभी पूरा नहीं हुआ है डेनमार्क ओपन में भारत का प्रतिनिधित्व करना है इस मामले में आखरी कड़ी रहा मैं आज के दौरे की अशांति से संयास ले रही हूं। मैं नकारात्मकता डर और अनिश्चितता से संन्यास ले रही हूं मैं उस अज्ञात जीत से संयास ले रही हूं जिस पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं है सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं स्वच्छता मानकों के खराब स्तर और वायरस के प्रति हमारे अभाव पूर्ण रवैया से संयास ले रही हूं। यह महामारी मेरे लिए आंखें खोलने वाली रही।’

पहले तो सन्यास की बात सुनकर बेहद निराश थे लेकिन सिंधु की बात को समझ कर फैन्स काफी खुश हैं और राहत की सांस ले रहे हैं। रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु संन्यास नहीं ले रही हैं और वह एशिया ओपन से एक बार फिर कोर्ट में वापसी करेंगी। पीवी सिंधु ने अपने बयान में आगे ये भी लिखा है कि, भले ही कोरोना ने उनका खेल रोक दिया है लेकिन यह माहामारी उन्हें ट्रेनिंग करने से नहीं रोक पाएगी। जब जिन्दगी आपके पीछे पड़ती है तो आपको और भी ताकत के साथ इसका सामना करना पड़ता है। मैं भी एशिया ओपन की तैयारी के लिए खूब मेहनत करूंगी और इसका डटकर सामना करूंगी।  कड़ी टक्कर दिए बिना मैं हार नहीं मानने वाली हूं।

Aakanksha Mishra

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER