इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 का 47 वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली के बीच दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे हैदराबाद की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया । टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुक़सान पर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। दिल्ली को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य है। आपको बता दें की दिल्ली के लिए यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट है।
Innings Break!
Some serious hitting from @SunRisers as they post a mammoth total of 219/2 on the board.#DelhiCapitals have a chase in hand.
Scorecard – https://t.co/RrbuyreAcF #Dream11IPL pic.twitter.com/xxlDrh8hJ8
— IndianPremierLeague (@IPL) October 27, 2020
हैदराबाद की पारी
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर के साथ रिद्धिमान साहा क्रीज पर ओपनिंग करने उतरे। आज डेविड वार्नर शुरू से ही अलग ही रंग में नजर आए और उन्होंने पहली ही गेंद से आक्रामक शॉट खेलने शुरू कर दिए। हैदराबाद को पहला झटका डेविट वार्नर के रूप में लगा। वह 66 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन के शिकार बने। साहा के तौर पर तीसरा झटका लगा। उन्होंने 87 रन बनाए। एनरिच नॉर्त्जे ने उनका विकेट लिया।
47 वां मुकाबला दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ
दिल्ली की टीम में 47 वां मुकाबला कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं हैदराबाद ने तीन बदलाव किया है। जॉनी बेयरस्टो की जगह केन विलियमसन, प्रियम गर्ग की जगह रिद्धिमान साहा और खलील अहमद की जगह शाहबाज नदीम खेलते नजर आएंगे। दिल्ली की टीम का प्लऑफ में पहुंचना तय है, जबकि हैदराबाद के लिए यह मैच करो या मरो का होगा। दिल्ली की टीम आज का मुकाबला जीतकर सीधा प्लऑफ में जगह पक्का कर लेगी जबकि हैदराबाद की टीम हार कर लगभग बाहर हो जाएगी।
सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन
दिल्ली कैपिटल्स का प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबादा, तुषार देशपांडे, एनरिच नॉर्त्जे।