इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 2020 में आज दो मैच खेले जाने हैं। आज खेलें जाने वाले 45 वे मुकाबले में मुम्बई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स एक दुसरे के आमने सामने होंगे। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुम्बई इंडियंस जंहा टॉप पर काबिज हैं वहीं राजस्थान 7 वे स्थान पर है। वही इस सीज़न में पहले जब दोनो टीम आमने सामने हुए थे तब बाजी मुम्बई ने मारी थी। मुम्बई ने राजस्थान को 57 रनों के विशाल अंतर से हराया था। ऐसे में आज का मुकाबला राजस्थान के लिए बेहद अहम है। और राजस्थान को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए मैच हर हाल में जितना ही होगा
MATCHDAY! 😍💙
Back in Abu Dhabi to take on the Royals 🏟#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL #RRvMI pic.twitter.com/OqIVdCTHbW
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 25, 2020
टूर्नामेंट के 45 वे मुकाबले से पहले जान लीजिए इससे जुड़ी बातें। कब और कहां देख सकते हैं आज होने वाला यह मुकाबला।
किन टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 45वां मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL 2020 का 45वां मुकाबला खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का 45वां मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाला 45वां मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
कब और कितने बजे खेला जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का 45वां मुकाबला
टूर्नामेंट का 45वां मुकाबला रविवार (25 अक्टूबर 2020) को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला जाएगा।
कितने बजे होगा IPL 2020 के 45 वे मुकाबले में टॉस?
राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आइपीएल 2020 के 45 वे मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।
कहां देख सकते हैं IPL 2020 के 45 वे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट ?
राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले जाने वाले आइपीएल 2020 के 45 वे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर देखा जा सकता है।
कहां देख सकते हैं राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 45 वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले 45 वें मुकाबले की Live Streaming आप Hotstar App पर देख सकते हैं।