इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न 2020 में आज 44 वा मुकाबला खेला गया। आज खेलें गए दिन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स एक दूसरे के आमने-सामने थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुक़सान पर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग टीम ने 18 ओवर 4 गेंदों में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। चेन्नई सुपर किंग तरफ से रितुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी की ।
That's that from Match 44.#CSK WIN by 8 wickets with 8 deliveries to spare.#Dream11IPL pic.twitter.com/pwaVHhARS8
— IndianPremierLeague (@IPL) October 25, 2020
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी, कप्तान विराट कोहली का अर्धशतक
रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की तरफ से देवदत्त पादिक्कल और एरोन फिंच ओपनिंग करने उतरे। पदिक्कल ने 22 रन और एरोन फिंच ने 15 रन बनाए। इनके अलावा एबी डिविलियर्स ने 39 रनों की पारी खेली। कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से अर्द्ध शतक जड़ा। उन्होंने 43 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था।
सैम करन ने 3 विकेट झटके उन्होंने 3 ओवर में मात्र 19 रन दिया। इसके अलावा दीपक चहर के नाम भी दो विकेट रहा।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड नाबाद 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके जड़े। उनके अलावा फाफ डुप्लेसिस ने 25 रन की पारी खेली। अंबाती रायुडू ने 27 गेंदों पर 39 रन बनाए यजुवेंद्र चहल ने उनको बोल्ड किया। धोनी ने नाबाद 19 रन बनाए इसके साथ ही टीम ने 18 वर्ष 4 गेंदों पर 2 विकेट के न नुकसान पर 150 रन बना कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।
44 वा मुकाबला ; बैंगलोर का प्लेइंग इलेवन
देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), मोइन अली, गुरकीरत सिंह, क्रिस मौरिस, वशिंग्टन सुंदर, नवदीप सैनी, युजवेंद्रा चहल, मोहम्मद सिराज
44 वा मुकाबला ;चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेइंग इलेवन
रितुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, एमएस धौनी (कप्तान, विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम कुर्रन, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मोनू सिंह