अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 37 वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट की शाही जीत दर्ज की। चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 125/5 का स्कोर खड़ा किया, यह इस सीजन पहले बल्लेबाजी करने वाली किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर था, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 15 गेंद शेष रहते सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। जोस बटलर ने 48 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान स्टीव स्मिथ (26*) के साथ 98 रन की अविजित साझेदारी ने इस जीत की स्क्रिप्ट लिखी। इस मैच के बाद RR अंकतालिका में पांचवें क्रम तो सीएसके आखिरी पायदान पर है।
Match 37. It's all over! Rajasthan Royals won by 7 wickets https://t.co/St5iaCvwkh #CSKvRR #Dream11IPL #IPL2020
— IndianPremierLeague (@IPL) October 19, 2020
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाज़ी
राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करने बेन स्टोक्स और रॉबिन उथप्पा उतरे। बेन स्टोक्स ने 19 रन और उथप्पा 4 रन पर आउट हो गए। संजू सैमसन भी बिना खाता खोले आउट हुए। लेकिन इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 34 गेंदों पर 26 रन बनाए। और जॉस बटलर ने 48 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की आतिशी पारी खेली। जिसके बदौलत टीम 17 ओवर 3 गेंद में 126 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
37 वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाज़ी
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में मात्र 125 रन ही बना पाए। जो कि आईपीएल सीजन 2020 का पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूनतम स्कोर है। चेन्नई की तरफ से कप्तान धोनी और जडेजा के अलावा किसी ने भी अच्छी पारी नहीं खेली। धोनी ने 28 और जडेजा ने नाबाद 35 रन बनाए।
37 वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
सैम कुर्रन, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, एमएस धौनी(कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, पीयूष चावला, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और जोश हेजलवुड।
37 वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
रोबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ(कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, अकिंत राजपूत और कार्तिक त्यागी।