भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी में गुणोत्तर वृद्धि एवं अच्छे प्रशिक्षण के लिए कोचिंग शिविर का आयोजन शीघ्र ही किया जाने वाला है। भारतीय जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शीघ्र ही बेंगलुरु में किया जाएगा। इसका आयोजन भारत के लिए सीनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में खेल चुके स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह हॉकी इंडिया टीम के द्वारा किया जाना है। इस शिविर में प्रशिक्षण के लिए 33 खिलाड़ियों का कोर ग्रुप के लिए अनुमानित चुनाव किया जा चुका है। आपको बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह ने भारत के लिए पदक जीतने के लिए टीम में अहम भूमिका निभाई है, जिनमें से पिछले वर्षों में उन्होंने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक, ब्रेडा के चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जबकि जकार्ता में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।
कोर ग्रुप के लिए चयनित 33 संभावित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण भारतीय जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में तीन हफ्तों के लिए होगा। जिस का मुख्य उद्देश्य मेड्रिड में होने वाले आठ देशों के मध्य टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर टीम के लिए सही खिलाड़ियों के चुनाव करना है। इस टूर्नामेंट में शामिल आठों देशों के नाम कुछ इस प्रकार हैं- बेल्जियम, जर्मनी, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और भारत।
मेड्रिड में होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर डायरेक्टर डेविड जॉन कहते हैं कि यह टूर्नामेंट भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसी वजह से यह शिविर भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोर ग्रुप के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया है, ताकि वह कड़ी से कड़ी प्रतिस्पर्धा को अपने पक्ष में कर सकें। शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और साथ ही उनके अंदर की ताकत, फुर्तीलापन तथा रफ्तार का आकलन व अवलोकन करेंगे। यही नहीं कौन सा खिलाड़ी, किस परिस्थिति में, कैसा प्रदर्शन कर रहा है, इसका भी आकलन करने की जिम्मेदारी प्रशिक्षकों को सौंपी गई है।

