बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। सिंडिकेट बैंक ने पीओ के 500 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप सिंडिकेट बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो 17 जनवरी से पहले आवेदन कर लीजिए।
बैंक में अधिकारी बनने का एक और मौका सिंडिकेट बैंक लेकर आया है। बैंक PGDBF PROGRAMME 2018-2019 के माध्यम से अपने वहां 500 प्रोबेशनरी अफसरों का भर्ती करेगा। इसमें जनरल कैटेगरी के 252, ओबीसी के 135, एससी के 75 और एसटी के लिए 58 पद हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए सबसे बड़ी शर्त ये है कि आपको 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। एससी, एससी उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गये हैं। इसमें चयन के लिए ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू पास करना होगा। फाइनल सैलेक्शन के बाद करीब एक साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवार को स्टाइपेंड दिया जाएगा। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए बैंक की वेबसाइट www.syndicatebank.in पर विजिट करके PGDBF PROGRAMME 2018-2019 लिंक पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। अप्लाई करने की आखरी तारीख 17 जनवरी 2018 है।
