हितेश पंत (नई दिल्ली)
भारतीय रेलवे ने पिछले दिनों अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। बावजूद इसके कुछ अभ्यर्थियों में इसको लेकर निराशा थी। कारण था इस बार उम्र की अधिकतम सीमा को कम कर देना। लेकिन रेलवे ने उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए अधिकतम उम्र सीमा 2 वर्ष बढ़ा दी है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस बार करीब 90,000 रिक्त पदों के लिए आवेदन निकाला है। इसमें असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा को 28 वर्ष रखा गया था। इससे पहले तक इस पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष होती थी, 2 साल उम्र कम हो जाने के कारण आवेदकों मे काफी निराशा थी।
आरआरबी ने अब असिस्टेंट लोको पायलट के लिए अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाकर फिर 30 वर्ष कर दिया। अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ये उम्र सीमा 33 वर्ष और अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 35 साल अधिकतम होगी।
इसके साथ ही लेवल -1 पद के लिए अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाया गया है। सामान्य वर्ग के लिए अब उम्र 33 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 36 वर्ष और अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 38 वर्ष कर दी गई है। ये परीक्षा मलयालम, उड़िया, कन्नड़, तेलुगु, गुजराती सहित कई अन्य भाषाओं में भी आयोजित होगी।
Ap kancha
At .pt kancha