हितेश पंत (नई दिल्ली)
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग में कई बड़ी घोषणाएं हुई। अब आप जल्द रिलायंस के जियो गीगाफाइबर की सेवाएं ले सकेंगे। मीटिंग में जियो फोन-2 का भी ऐलान हुआ। इसके अलावा जियो स्मार्ट होम सेट टॉप बॉक्स का भी घोषणा की गई। ये सभी सेवाएं सस्ती दरों पर मिलने की उम्मीद हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो को लेकर कई बड़े ऐलान किए। गुरुवार को हुई जनरल मीटिंग में जियो फोन-2 का ऐलान किया गया। ये मोबाइल पिछले मोबाइल का अपग्रेड वर्जन होगा। नए फोन में व्हाट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब भी चला सकेंगे। इस नए मोबाइल की कीमत 2,999 रुपए होगी।
रिलायंस ने जियो गीगा फाइबर नाम से फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा की शुरूआत की है। इस सेवा के लिए कंपनी ने 2.5 लाख करोड़ का निवेश किया है। कंपनी ने बेहद सस्ती दरों पर ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। देश के करीब 10 हजार से ज्यादा घरों पर इस सेवा की बीटा टेस्टिंग चल रही है।
इसके साथ ही रिलायंस ने जल्द ही सेट टॉप बॉक्स लाने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने जीपीपीएस तकनीक का स्मार्ट होम सेट टॉप बॉक्स लाने की तैयारी की है। जियो के सेट टॉप बॉक्स में कॉलिंग फीचर भी होगा। जियो यूजर्स सेट टॉप बॉक्स के माध्यम से बातचीत कर सकते हैं।
रिलायंस ने ऐलान किया है कि वो छोटे रिटेल कारोबारियों के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा। कंपनी का दावा है कि नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमीर, गरीब सभी ग्राहकों को ऑनलाइन शोपिंग में सक्षम बनाएगा। कंपनी अपने हाईब्रिड प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन टू ऑफलाइन कॉमर्स प्लेटफॉर्म विकसित करेगी।