राफेल नडाल बने नए यूएस ओपन चैंपियन, सफलतम टेनिस स्टार से एक कदम दूर

स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने रूस के दानिल मेदवेदेव को बेहद कड़े फाइनल मुकाबले में हराकर यूएस ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। करीब 5 घंटे तक चले मुकाबले में नडाल ने मेदवेदेव को 7-5, 6-3, 5-7, 4-6, 6-4 से शिकस्त देकर अपने करियर का 19वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपनी झोली में डाला।

राफेल नडाल

दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी नडाल को पांचवें वरीय दानिल मेदवेदेव के खिलाफ जीतने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

यह खिताब जीतने के बाद नडाल स्विस स्टार रोजर फेडरर के सर्वकालिक पुरुष रेकॉर्ड से महज एक ट्रोफी दूर रह गए हैं। उन्होंने सत्र के शुरू में कूल्हे की चोट के बाद वापसी करते हुए 12वां फ्रेंच ओपन खिताब हासिल किया था और अब चौथा यूएस ओपन खिताब अपने नाम किया है।

मेदवेदेव 23 साल की उम्र में पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचे थे ।

दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी नडाल अब स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताबों के रेकॉर्ड की बराबरी करने से महज एक कदम पीछे हैं। राफेल नडाल के इस सफर की शुरुआत 2005 से हुई, जब उन्होंने पहली बार फ्रेंच ओपन जीता था। रेकॉर्ड 12 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन राफेल नडाल का इसके बाद सफर शुरू हुआ, जो आज तक जारी है। नडाल को ‘लाल बजरी का बादशाह’ कहा जाता है। उन्होंने फ्रेंच ओपन में रेकॉर्ड 12 खिताब अब तक जीते हैं। इतना ही नहीं, वह किसी ग्रैंडस्लैम को 10 से ज्यादा बार जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

2005 में फ्रेंच ओपन जीतने के बाद राफेल नडाल लाल बजरी के बादशाह है

राफेल नडाल

नडाल को लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है और इसका कारण लाल बजरी पर खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन में उनका दमदार प्रदर्शन है। साल 2005 में उन्होंने पहली बार फ्रेंच ओपन जीता और फिर लगातार 4 बार (2006, 2007, 2008) खिताब जीते। फिर उन्होंने 2010, 2011, 2012, 2013 और 2014 में लगातार ट्रोफी जीतीं। इसके बाद फिर सफर शुरू हुआ और 2017, 2018 और 2019 में फ्रेंच ओपन जीता।

2 विंबलडन और एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम कर चुके हैं राफेल नडाल

नडाल ने करियर में अब तक 2 बार विंबलडन खिताब भी जीता। पहली बार 2008 में और दूसरी बार 2010 में विंबलडन ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया। केवल एक बार 2009 में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया।

कब-कब जीते यूएस ओपन

नडाल साल 2010 में पहली बार यूएस ओपन जीते। इसके तीन साल बाद 2013 में दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। नडाल ने इससे पहले 2017 में भी यूएस ओपन जीता था।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER