युवाओं को जरूर पढ़ने चाहिए स्टीफन हॉकिंग के ये सक्सेस टिप्स

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

ब्रिटेन के मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग दुनिया को तो अलविदा कह गए लेकिन वे ऐसी मिसाल छोड़ के गए हैं कि विश्वभर का विज्ञान जगत उन्हें कभी भुला न पाएगा। बेहद कठिन परिस्थितियों के बाद भी दुनिया में अपनी काबिलियत का डंका बजाना आसान नहीं होता। स्टीफन युवाओं को हमेशा आगे बढ़ने को प्रेरित करते रहते रहे। यहां हम आपको वो बताएंगे जो स्टीफन हॉकिंग ने युवाओं के लिए खास तौर पर कहा था।

 

 

युवाओं को स्टीफन हॉकिंग ये टिप्स देते रहे कि हमेशा सिताओं की तरफ देखना चाहिए न कि अपने पैरों की तरफ। अगर सफलता चाहिए तो निरंतर काम करते रहिए। खाली बैठने से जिंदगी नीरस हो जाती है। कोई भी काम अच्छे मकसद के लिए होना चाहिए।

 

 

स्टीफन छात्रों को ये बात समझाते थे कि गलतियों से कभी घबराना नहीं चाहिए। इंसान के लिए गलतियां करना बेहद जरूरी है। इन गलतियों से ही हमें सफलता का रास्ता मिलता है। गलतियां किए बिना न आप जिंदा रह सकते हैं और न मैं।

 

वे युवाओं को यही समझाते थे कि भाग्य के भरोसे अपनी सफलता को मत देखो। मैंने हमेशा ये देखा है कि जो लोग भाग्य पर भरोसा कर कहते हैं कि वही होगा जो भाग्य में लिखा है, ऐसे लोग ही सड़क पार करते हुए सड़क पर गौर से देखकर रोड पार करते हैं। भाग्य पर भरोसा कर बिना देखे नहीं।

 

 

वे छात्रों को समझाते रहे कि सवालों को कभी मन में मत दबाया करो। जो भी बात आपको परेशान करे उसका उत्तर ढूंढने की कोशिश करो। मैं अभी भी एक बच्चे की तरह हूं, जो कैसे और क्यों जैसे सवाल करता रहता है।

 

स्टीफन हॉकिंग के शरीर में सिर्फ दिमाग काम करता था और कोई अंग नहीं। विकलांगों को वे हमेशा प्रोत्साहित करते रहते थे। वे कहते थे कि हमारे शरीर में कोई भी कमी क्यों न हो, वो हमें कुछ अच्छा करने से नहीं रोक सकती। विकलांगता का अपसोस करने के बजाए, अपने काम को लगन से करते जाइए। सफलता आपकी होगी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER