किंग्स इलेवन पंजाब को जब 10 अक्टूबर को अबूधाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 2 रन से हार मिली थी। तो उसके बाद से उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर माना जा रहा था। उसके बाद पंजाब व केकेआर की टीम ने सोमवार को फिर आमने-सामने थी। इस बार पंजाब के हौसले बुलंद थे वह प्लेऑफ की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रही थी क्योंकि केकेआर के खिलाफ दोनों मुकाबलों के बीच उसने जो चार मैच खेले उन चारों मैच में उसने जीत हासिल की थी। किंग्स इलेवन पंजाब के बुलंद हौसले उसके काम भी आए और उसे सोमवार को केकेआर को 8 विकेट से हराकर ना सिर्फ पंजाब ने लगातार पांचवीं जीत हासिल की बल्कि प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवंत बनाए रखा।
बदलते मौसम में कैसे बचे हैं सर्दी जुकाम की चपेट में आने से?
केकेआर ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाए जवाब में 18.5 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बनाकर पंजाब ने लगातार पांचवां मैच जीत लिया। अब पंजाब के 12 मैचों में छह जीत से 12 अंक हो गए हैं। अंकों के मामले में वह केकेआर के बराबर हो गई है। लेकिन रन रेट की वजह से वह केकेआर से ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
मनदीप गेल के अर्धशतक
चोट के कारण नहीं खेल रहे मयंक अग्रवाल की गैरमौजूदगी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को कप्तान केएल राहुल और मनदीप सिंह ने 47 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी। वरुण चक्रवर्ती ने राहुल को एलबीडब्ल्यू कर इस साझेदारी को तोड़ा। मनदीप सिंह और क्रिस गेल ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 100 रन जोड़कर केकेआर से मैच छीन लिया और उन दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे किए पंजाब जो जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। तो लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर गेल आउट हो गए। लेकिन मनदीप ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर जीत की औपचारिकता पूरी कर दी।