दिल्ली में आई प्राइमरी टीचर की बंपर वैकेंसी, ये है आवेदन की अंतिम तारीख

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

टीचिंग सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी है। टीचिंग में मान सम्मान, बेहतर सैलरी के साथ समाज को शिक्षित बनाने का मौका भी है। अगर आप टीचिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने प्राइमरी टीचर के 4366 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

 

डीएसएसएसबी ने प्राइमरी टीचर के 4366 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों पर आवेदन 27 जून से शुरु हो गए हैं। दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले एमसीडी के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवार कक्षा एक से पांचवी तक के छात्र-छात्राओं को पढ़ाएंगे।

 

प्राइमरी टीचर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होने के साथ एलीमेंटरी टीचर एजुकेशन, जूनियर बेसिक ट्रेनिंग कोर्स में दो साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।  साथ ही सीटीईटी पास होना भी जरूरी है। जिन उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 साल के बीच है वही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

 

प्राइमरी टीचर के इन पदों पर चयन आयोग लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। सामान्य वर्ग व ओबीसी के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपए और अन्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क में छूट दी गई है। इन पदों इच्छुक उम्मीदवार www.dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 30 जुलाई रखी गई है।

Hitesh Pant

Journalist, Writer by profession. Worked with Various News organisation and media institute.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER