टूथपेस्ट की मदद से किचन करें क्लीनिंग, जानिये इसके बारे में

टूथपेस्ट की मदद से किचन करें क्लीनिंग, जानिये इसके बारे में
टूथपेस्ट की बात करें तो हम सभी के घरों में मौजूद रहता है। इसका इस्तेमाल हम अपने दांतों को साफ करने में करते हैं लेकिन आज हम आपको टूथपेस्ट से जुडे़ कुछ किचन हैक्स बताएंगे जो रोजमर्रा के काम को बहुत ही आसान कर सकता है। क्या आप ये जानते है कि टूथपेस्ट सफाई के मामले में एक्सपर्ट है इसमें क्लीनिंग एजेंट पाया जाता है। जो दांतो की गंदगी की दूर करता है। जब इससे दांतो की सफाई अच्छे से होती है तो किचन की गंदगी की क्यों नहीं। आइये जानते है इसके बारे में।
चमक को ला सकते है वापस

टूथपेस्ट के उपयोग से आप मिक्सी की गंदगी और खोई हुई चमक को वापस पा सकते हैं। मिक्सर में अक्सर तेल, मसाले या पिसा हुआ घोल गिर जाता है। जिसे साधरण बर्तन का साबुन साफ नहीं कर सकता है। ऐसे में आप स्क्रबर में टूथपेस्ट लगाएं और मिक्सी में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद में गीले कपड़े से साफ कर मिक्सी एकदम से नई जैसी चमक उठेगी।

खास बात

पुराने स्टील की चम्मच और चाकू को भा आप टूथपेस्ट की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में 2-3 चम्मच पेस्ट डालें और चाकू, छुरी एवं चम्मच को पानी में डालकर उबाल लें। कुछ समय बाद आप इन्हें निकालकर डिशवॉश से साफ कर लें।

सिंक की गंदगी को करता है साफ

सिंक में हमेशा गंदगी जमा होती है, साथ ही स्टील के सिंक की चमक भी खोने लगती है। ऐसे में स्क्रबर में टूथपेस्ट लेकर सिंक को रगड़कर साफ कर लें। सिंक में जमी सारी गंदगी साफ हो जाती है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER