आधार कार्ड को ऐसेे करें अपडेट, बस लगती है इतनी फीस, जानिये प्रासेस

आधार कार्ड को ऐसेे करें अपडेट, बस लगती है इतनी फीस, जानिये प्रासेस

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से आधार अपडेट हो रहा है। जहां इसका उद्देश्य आधार में जानकारी अपडेट रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। यूआईडेएआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उन लोगों के लिए जानकारी अपडेट रखना अनिवार्य हैं, जिन लोगों ने पिछले 10 साल से अपने आधार कार्ड में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। वे लोग जल्द अपना आधार अपडेट करवा ले।  आधार कार्ड में आप आसानी से अपनी फोटो, पता, लिंग, नाम, जन्मतिथि और पता आदि बदलवा सकते हैं। साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल को भी आप बदलवा सकते हैं।

जा सकते है नजदीकी आधार सेंटर

आप आसानी से आधार को ऑफलाइन अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा। ऑफलाइन आधार अपडेट कराने पर आपको 50 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।

इस तरह आधार करें चेक

जानकारी के मुताबिक, अगर आपकी ओर से दी गई सभी जानकारी सही होती है तो आवेदन करने के 30 दिनों के अंदर जानकारी अपडेट होती है। वहीं, आप अपनी एप्लीकेशन को आधार अपडेट करने के दौरान मिले एक्नॉलेजमेंट नंबर से भी चेक कर सकते हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER