जुलाई माह में आ रही ये वेब सीरीजे, जानिये इनके बारे में, पढ़िये

जुलाई माह में आ रही ये वेब सीरीजे, जानिये इनके बारे में, पढ़िये

जैसा कि हम सभी जानते है कि जून का महीना खत्म होने वाला है अगर आप भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि आने वाले दिनों में कौन-कौन सी नई हिंदी वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, तो बता दे कि इस मामले में जुलाई का महीना आपके लिये ओर भी रोमांचित होने वाला हैं, अगर आप भी ओटीटी पर मूवीज ओर वेबसेरीज देखने वालों में से है तो जुलाई का महीना आपके लिये बहुत बड़ी बड़ी सीरीज लेके आने वाला है जो अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली है।

बेस्ट सीरीज मिर्जापुर सीजन 3

जुलाई के मनोरंजन की शुरुआत होने वाली है मिर्जापुर सीजन 3 से. इसका ट्रेलर पहले ही धूम मचा चुका है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. जुलाई के पहले सप्ताह में रिलीज होने वाला यह सीजन अपने पूर्ववर्तियों की तरह ही रोमांचक और एक्शन से भरपूर होगा. मिर्जापुर के अलावा, पहले सप्ताह में कोई और बड़ी हिंदी वेब सीरीज की घोषणा नहीं की गई है. तो, अपने कैलेंडर में तारीख नोट कर लें और इस धमाकेदार सीरीज के लिए तैयार हो जाएं।

कमांडर करण सक्सेना

डिज़्नी+ हॉटस्टार पर एक नई स्पाई एक्शन क्राइम मिस्ट्री वेब सीरीज कमांडर करण सक्सेना आने वाली है.यह सीरीज एक रॉ एजेंट की कहानी है जो एक बड़े मिशन पर है और उसे दुश्मनों के साथ-साथ भारतीय सरकार के कुछ भ्रष्ट नेताओं से भी सामना करना पड़ता है. 8 जुलाई से शुरू हो रही इस सीरीज में हमें जोरदार एक्शन और दिलचस्प ड्रामा देखने को मिलेगा।

एलीट सीजन 8

अंत में, नेटफ्लिक्स पर 26 जुलाई को एलीट का आठवां सीजन रिलीज होने वाला है. यह एडल्ट रोमांटिक क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज अपने जटिल प्लॉट और किरदारों के लिए जानी जाती है.इस सीजन में हमें पुराने किरदारों की कहानी आगे बढ़ते हुए और नए अपराधों का खुलासा होता हुआ देखने को मिलेगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER