जानिए अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की खास बातें

साबरमती नदी के तट पर आजकल पंतगों का मेला चल रहा है। देश के कई राज्यों के साथ विदेशों के भी पतंगबाज इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। इस महोत्सव की खास बात ये है कि यहां आप छोटी से बड़ी कई आकार और डिजायन की रंग-बिरंगी पतंगें देख सकते हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में हर साल आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पंतग महोत्सव-2018 की शुरुवात हो गयी है। 7 जनवरी से शुरु हुआ ये मेला 15 जनवरी तक चलेगा। गुजरात के पर्यटन विभाग द्वारा इस आयोजित इस महोत्सव में देश-विदेश के कई प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शरद ऋतु के स्वागत का जश्न मनाने के लिए साल 1989 को इस पतंग महोत्सव की शुरूवात हुई थी। इस महोत्सव की खास बात यह है कि ये किसी जाति या धर्म से नहीं जुड़ा है। सभी धर्मों के लोग इसमें हिस्सा लेते हैं। मुख्य रूप से ये उत्सव मकर संक्रांति के दिन मनाया जाता है। महोत्सव के दौरान अहमदाबाद का आसमान रंगीन हो जाता है। अलग-अलग साइज और डियायन की रंग-बिरंगी पतंगों से यहां करतब दिखाए जाते हैं। सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित होने वाले 29वें अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में 44 देशों से आये प्रतिभागी भी हिस्सा ले रहे हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER