आईपीएल 2025 का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसमें पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। इस सीजन के शुरू होने से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। सीएसके ने मेट्रो रेल और बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है।
लोग कर सकेंगे मुफ्त यात्रा
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के दौरान अपने घरेलू मैचों के लिए फैंस के लिए एक विशेष योजना बनाई है। इसके तहत, CSK ने चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड और मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत, मैच की टिकट रखने वाले फैंस मेट्रो और बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
नहीं पड़ेगी लाइन की जरूरत
इसका मतलब यह है कि जिन फैंस के पास मैच की टिकट होगी, वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे। इन टिकटों में बारकोड होगा जो मेट्रो टिकट की तरह काम करेगा, जिससे फैंस को लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि 22 मार्च से आईपीएल का सीजन शुरू होने जा रहा है। जहां अबकी बार में एक से बढ़कर एक प्लेयर इस सीजन में नजर आने वाले है।