बात करें अगर वाराणसी की तो यह उत्तर भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है। जहां यह शहर अपनी संस्कृति के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। भगवान शिव के नाम पर बना यह शहर अपने मंदिरों और प्राचीन घाटों के लिए भी जाना जाता है। आपने वाराणसी में कई धार्मिक स्थल देखे होंगे लेकिन कभी यहां के हिल स्टेशनों के बारे में सुना है। वहीं, आपने शायद कभी नहीं सोचा होगा लेकिन हम आपको बता दें कि इस शहर के पास कई खूबसूरत पहाड़ी जगहें हैं। अगर आप भी गर्मी से बचने के लिए वाराणसी के पास किसी ठंडी जगह की तलाश कर रहे हैं तो आइए जानते हैं उन बेहतरीन जगह को बारें में।
मसूरी हिल स्टेशन
क्या आप ये जानते है कि पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी समुद्र तल से करीब 6561 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान रस्किन बॉन्ड और बिल ऐटकेन जैसे प्रसिद्ध लेखकों का घर भी है। मसूरी में यात्रा के दौरान आपको शिवालिक रेंज और दून घाटी के रहस्यमयी नजारे देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं इस हिल स्टेशन पर अच्छे कैफे, होटल, भीड़भाड़ वाले बाजार हैं। यहां आप गन हिल प्वाइंट, मसूरी लेक, केम्प्टी फॉल्स घूम सकते हैं। वाराणसी से यहां पहुंचने में आपको 15 घंटे लगेंगे।
नैनीताल का उठाएं लुत्फ
वहीं, नैनीताल एक ऐसी जगह है जहां लोग कहीं से भी पहुंच सकते हैं। वाराणसी से नैनीताल में आपको 14 घंटे लगेंगे लेकिन 4 से 5 दिनों की आरामदायक यात्रा हो सकती है। वीकेंड के दौरान घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। अगर आप शहर की गर्मी से बचना चाहते हैं तो एक बार यहां जरूर जाएं। नैनी झील में नौका विहार करना न भूलें, आप ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं, नैना देवी मंदिर भी बहुत आकर्षक है, और आप इसके पास भीमताल हिल स्टेशन भी जा सकते हैं। जहां यह बहुत ही सुंदर जगह है।
मुक्तेश्वर बहुत ही सुंदर जगह
उत्तर प्रदेश के पास के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक, मुक्तेश्वर समुद्र तल से 7,122 फीट की ऊँचाई पर स्थित एक आकर्षक गाँव है। नैनीताल से लगभग 50 किमी दूर, मुक्तेश्वर मुख्य रूप से मुक्तेश्वर मंदिर का घर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। नंदा देवी के सुंदर दृश्यों का आनंद लेते हुए आप पक्षियों के मधुर कलरव के साथ कुछ दिन बिताने के लिए यहां जा सकते हैं। आप यहां कैंपिंग, रैपलिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। जहां बहुत ही मजा आता है।