हरी मिर्च और धनिये की चटनी सबसे लोकप्रिय मानी जाती है। भारत के लोग इसे उंगलियां चाट कर खाते हैं। इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। थोड़ी तीखी और थोड़ी खट्टी यह चटनी हर किसी को पसंद आती है। समोसे और कचौरी जैसे कई स्नैक्स हरी चटनी के बिना अधूरे हैं। लेकिन कई बार इसे बनाते समय इसका स्वाद थोड़ा गड़बड़ हो जाता है।
चटनी के लिए ये सामग्री चाहिए
- धनिया – 50 ग्राम
- पुदीने की पत्तियां – 10 ग्राम
- लहसुन – 3 कलियाँ
- अदरक- 5 ग्राम
- चीनी – आधा चम्मच
- गाढ़ा दही – 1 कटोरी
- नमक – एक चुटकी
- नींबू का रस – आधा चम्मच
ये है चटनी बनाने की विधि
हरी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में धनिया, पुदीना, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, नमक और चीनी डालकर पेस्ट बना ले। इसके बाद एक बाउल में दही डालकर हल्का सा फेंट लें। इस दही में तैयार हरी चटनी का पेस्ट डालकर मिला दीजिये। ऊपर से नींबू निचोड़ लें। आपकी स्वादिष्ट हरी चटनी तैयार है। जो खाने का स्वाद दोगुना कर देगी।